शशि भूषण दूबे कंचनीय,
यूपी: मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह एक मासूम बालक की कुएं में गिरने से दुखद मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को लगभग दस बजे स्थानीय कोतवाली क्षेत्रान्तर्ग ग्राम नदिनी में स्थानीय निवासी 7 वर्षिय अभिषेक पुत्र प्रेमशंकर अपने घर के पास शिव मंदिर परिसर में खेल रहा था कि खेलते समय अचानक कुएं में गिर गया.
जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया. वह इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को भी हुई. जिसकी सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर परिजनों एवं ग्रामीण लोगों की मदद से उक्त बालक को कुएं से बाहर निकलवाया गया, परन्तु पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो चुकी थी. स्थानीय पुलिस द्वारा 100 को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई.

