BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ड्रग्स मामले में फंसा निर्दोष भारतीय दंपति, कतर जेल में काट रहा 10 साल की सजा

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
ड्रग्स मामले में फंसा निर्दोष भारतीय दंपति, कतर जेल में काट रहा 10 साल की सजा
Share on FacebookShare on Twitter

कतर: कतर के दोहा में ड्रग डिलीवरी के जुर्म में सजा काट रहे निर्दोष दंपति को कतर जेल से छुड़ाने के लिए नारकोटिक्स विभाग की एक टीम कैंपेन चला रही है. जानकारी के मुताबिक, दंपति (Married Couple) साल 2019 में हनीमून के लिए कतर गया था, जहां एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उनके एक बैग से 4 किलो से ज्यादा चरस बरामद किया गया, जिसके बाद कतर कोर्ट ने दंपति को 10 साल की सजा सुना दी.

कतर में सजा काट रहे निर्दोष दंपति ओनिबा कुरेशी और शरीक कुरेशी की शादी के बाद उनकी एक सगी आंटी दपंति को कतर घूमने का एक हनीमून पैकेज देती है, हालांकि दोनों कतर जाने से मना कर देते हैं, मगर ज्यादा दबाव डाले जाने के बाद वो जाने के लिए तैयार हो जाते हैं. कतर जाने के लिए पहले दंपति बैंगलौर जाते हैं, जहां उन्हें एक बैग दिया जाता है, शरीक अपनी आंटी से पूछता है कि ‘इस बैग में सोना या कोई गलत सामान तो नहीं है’ इसपर उसकी आंटी तबुसम कहती हैं कि ‘इसमें केवल जर्दा है और कुछ नहीं’. वो शरीक ये बैग कतर में मानिकचंद्र नाम के एक व्यक्ति को देने के लिए कहती है.

इसके बाद दोनों पति-पत्नी कतर के लिए निकल जाते हैं. कतर एयरपोर्ट पर दोनों को रोका जाता है और उनके सभी बैग की तालाशी ली जाती है, जिसमें से एक बैग, जो कि आंटी तबुसम ने दिया होता है, उसमें से 4 किलो से ज्यादा चरस निकलता है, जिसके बाद पुलिस दंपति को गिरफ्तार कर लेती है. हालांकि दोनों खुद को निर्दोष बताने का पूरा प्रयास करते हैं, मगर पुलिस उनकी एक नहीं सुनती. कटर कोर्ट तेजी से सुनवाई करते हुए दोनों को 10 साल की सजा सुना देती है.

दंपति के घरवाले जब तबस्सुम से उसके ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा होने की बात पूछते हैं, तो वो कबूल लेती है. इसी दौरान घरवालों को शरीक का एक मोबाइल मिलता है, जिसमें तबस्सुम से उसकी बातचीत की रिकॉर्डिंग होती है. रिकॉर्डिंग में शरीक बैग ले जाने को लेकर आंटी से सवाल करता है और आंटी तबस्सुम उसे बेवकूफ बनाती साफ सुनी गईं, जिसके बाद इसकी जानकारी एनसीबी डायरेक्टर राकेश अस्थाना को दी जाती है, जिसपर वो एक मुकदमा दर्ज कराकर एक टीम बनाते है. नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की कोशिश है कि इन बेगुनाहों को कतर से भारत लाया जाए और असली गुनहगारों को कतर जेल भेजा जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आ सकता है बड़ा भूकंप, 8 से ज्यादा होगी तीव्रता

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक बागड़ियों के डेरे में घुसा, 2 की मौत, 2 घायल

Next Post
ट्रक की चपेट में आने से 1 की मौत, 2 घायल

तेज रफ्तार ट्रक बागड़ियों के डेरे में घुसा, 2 की मौत, 2 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d