BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवरिया के अस्पताल में मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in Uncategorized
देवरिया के अस्पताल में मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल

देवरिया के अस्पताल में मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल

Share on FacebookShare on Twitter

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल में सुविधाओं के लिए मरीजों से रिश्वतखोरी का एक मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इसकी जांच करने के लिए सोमवार को डीएम जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

वायरल वीडियो में छह साल का एक मासूम स्ट्रेचर को धक्का देकर मरीज को ले जाते हुए नजर आ रहा है. स्ट्रेचर पर मासूम के नाना लेटे हुए हैं.

देवरिया के बरहज क्षेत्र के गौरा गांव निवासी छेदी यादव पिछले दिनों मारपीट की एक घटना में घायल हो गए थे। उन्हें देवरिया जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया. छेदी यादव की बेटी बिंदू ने बताया कि तीन-चार दिन से वह अपने पिता के साथ जिला अस्पताल में हैं. वहां उन्हें ड्रेसिंग के लिए बीच-बीच में ड्रेसिंग रूम में ले जाना होता है.

बिंदू देवी ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी हर बार स्ट्रेचर के लिए 30 रुपए की मांग करते हैं। परिवार की स्थिति बार-बार इतने रुपए देने की नहीं थी, ऐसे में उन्होंने मना कर दिया। इसपर अस्पताल कर्मियों ने छेदी को ड्रेसिंग के लिए ले जाने से मना कर दिया.

मरीज को खुद ही ड्रेसिंग रूम ले जाना होगा। तब बिंदू अपने छह साल के बच्चे शिवम यादव की मदद से पिता को ड्रेसिंग रूम तक ले गईं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि ऐसी घटना उनकी जानकारी में नहीं है। अगर महिला से कोई रुपये की मांग कर रहा है तो वह शिकायत करें, कार्रवाई होगी। इस घटना का पता लगाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में 8 और कोरोना मरीजों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 187

Next Post

कोरोना से गढ़वा में आंगनबाड़ी सेविका की मौत

Next Post
कोरोना से गढ़वा में आंगनबाड़ी सेविका की मौत

कोरोना से गढ़वा में आंगनबाड़ी सेविका की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d