BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ससुर और पत्नी के साथ मासूम बेटे को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया गोली से

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in Uncategorized
ससुर और पत्नी के साथ मासूम बेटे को मारी गोली,  खुद को भी उड़ाया गोली से

ससुर और पत्नी के साथ मासूम बेटे को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया गोली से

Share on FacebookShare on Twitter
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर अपने ससुर और पत्नी को मासूम बेटे के साथ गोलियों से भून डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद ने खुद को भी गोली मार ली.

ससुर और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी ने अस्पताल में दम तोड़ा. वहीं, आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक साथ तीन मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की. वहीं ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, रामपुर मनिहारन में बड़गांव थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक साथ तीन हत्याओं से हड़कंप मच गया. गांव जानखेड़ा में नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव देद्पुर निवासी सचिन की ससुराल है. सचिन की पत्नी पिछले आठ साल से अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी.

सोमवार को सचिन ससुराल पहुंचा और अपने ससुर व पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इसके बाद खुद को भी उसने गोलियों से उड़ा लिया. इसमें ससुर और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दामाद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. जांच पड़ताल में सामने आया कि सात साल पहले आरोपी दामाद सचिन ने अपने साले को गोली मार दी थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है.

आज उसने दिन निकलते ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला. वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया. सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बूथ अपग्रेडिंग में लगी बीजेपी

Next Post

अश्लील तस्वीरें खिंचाने को लेकर शिक्षकों ने छात्रा को कक्षा से किया बाहर, आत्महत्या

Next Post
अश्लील तस्वीरें खिंचाने को लेकर शिक्षकों ने छात्रा को कक्षा से किया बाहर, आत्महत्या

अश्लील तस्वीरें खिंचाने को लेकर शिक्षकों ने छात्रा को कक्षा से किया बाहर, आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d