दिल्ली: भारत सरकार ने वतन वापसी अभियान शुरू कर दिया है. इस दौरान विदेश में फंसे भारतीय को देश लाया जायेगा. कल भी सैकड़ों लोगों को भारत लाया गया. इस कड़ी में ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ नामक मिशन के तहत भारतीय नौसेना का आईएनएस जलाश्व मालदीव की राजधानी माले से 698 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट रहा है.
आईएनएस जलाश्व शुक्रवार को रवाना हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मालदीव में रहने वाले तकरीबन 27 हजार भारतीयों में से 4,500 ने स्वदेश लौटने की इच्छा जाहिर की है.
भारत लौटने में सबसे अधिक प्राथमिकत जरूरतमंद लोगों को दी जा रही है. आईएनएस जलाश्व में राहत सामग्री, कोविड-19 सुरक्षा उपकरणों की पूरी व्यवस्था है, इसके साथ ही जहाज में चिकित्सा और प्रशासनिक सहायता कर्मी भी मदद के लिए मौजूद हैं.

