BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी खबर:INS विक्रांत से डाटा चुराने वालों को NIA ने दबोचा, मुंगेर से एक शख्स की हुई गिरफ्तारी

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
बड़ी खबर:INS विक्रांत से डाटा चुराने वालों को NIA ने दबोचा, मुंगेर से एक शख्स की हुई गिरफ्तारी
Share on FacebookShare on Twitter

टंटू,

मुंगेर(बिहार):एनआईए ने मुंगेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुमित कुमार सिंह नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

जिसकी जानकारी NIA ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया की एनआईए ने एक साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों  पर INS विक्रांत से डाटा चोरी करने का आरोप है. गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स केरल के कोच्चि बंदरगाह से मुंगेर आए थे.

INS विक्रांत के शिपयार्ड से इन्होंने डाटा चोरी किया था.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्त दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. विक्रांत पोत के हाई सिक्यूरिटी स्थान से संवेदनशील डेटा से संबंधित चार हार्ड डिस्क और अन्य उपकरणों की चोरी हुई थी, जिसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी.

एजेंसी ने 2 लोगों को इस संवेदनशील मामले में धर दबोचा है. अधिकारियों ने कहा कि दोनों आरोपी दो साल पहले पोत पर पेंटिंग की नौकरी में लगे थे और अब इनकी गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है.

पूछताछ के बाद इस चोरी से संबंधित जानकारियां मिलने की उम्मीद है. शिपयार्ड में 4000 कर्मचारी काम करते हैं.
पिछले साल सितंबर महीने में केरल पुलिस ने सीएसएल महाप्रबंधक द्वारा कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से चोरी के बारे में दायर एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था.

बाद में जांच एनआईए को स्थानांतरित कर दी गई थी. इस चोरी से सुरक्षा की बड़ी खामी सामने आई थी. भारत के पहले स्वदेशी विमानपोत आईएनएस विक्रांत से कुछ कम्प्यूटर हार्डवेयर चुरा लिए गए थे.

इसके निर्माण में लगे जब चार कम्प्यूटरों को नष्ट किया जा रहा था तो चार हार्ड डिस्क, रेंडम एक्सेस मेमोरी और प्रोसेसर कथित तौर पर चोरी हो गए थे जो विमानपोत पर इंस्टॉल किए गए थे.

इस मामले में एनआईए लगातार जांच कर रही थी. NIA के अफसरों ने सीआईएसएफ एयर सीएसएल कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और अन्य लोगों सहित 1,200 से अधिक लोगों के फिंगरप्रिंट लिए थे.

उसके बाद इसकी जांच की जा रही थी. टीम ने अब इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है. दोनों से पूछताछ कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर निगम ने नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास लाभुकों का कराया गृह प्रवेश

Next Post

परिणय सूत्र में बंधेंगे ओलिंपियन दीपिका कुमारी और ओलिंपियन अतानु दास

Next Post
परिणय सूत्र में बंधेंगे ओलिंपियन दीपिका कुमारी और ओलिंपियन अतानु दास

परिणय सूत्र में बंधेंगे ओलिंपियन दीपिका कुमारी और ओलिंपियन अतानु दास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d