दीपक कुमार
उतरौला (यूपी) : उतरौला विकास खंड के ग्राम पिपराराम स्थित माध्यमिक विद्यालय में बने कवारंटीन सेंटर व कम्यूनिटी किचन व क्लिनिक सेंटर का निरीक्षण नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने किया व क्वारंटीन किये गये प्रवासी मजदूरों का हाल चाल पूछा. भोजन की गुणवत्ता परखी व साफ सफाई का जायजा लिया. इस दौरान उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, CO उतरौला मनोज यादव, विकास खण्ड अधिकारी प्रतिभा जायसवाल, सेक्रेटरी जितेन्द्र कुमार यादव, एनम, आशा, ग्राम सेवक ,स्वछाग्राही भोला व निगरानी समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे.

