मोतिहारी: जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बंजरिया प्रखंड स्थित खरवा मुसहर टोला में बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के बीच पशुपालन विभाग द्वारा चारा वितरण के कार्यों का निरीक्षण किया. वहीं आवश्यक दिशा निर्देश पशुपालन विभाग के पदाधिकारी को दिया.
बता दें कि सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया गया और बाढ़ पीड़ितों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए अच्छा भोजन कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया.

