BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर में खुली कई दुकानों का किया निरीक्षण, 1 दर्जन से अधिक दुकानदारों को नोटिस

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in Uncategorized
बड़ी खबर: देश के सभी दुकानों को सशर्त खोलने की इजाजत
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी मेधा भारद्वाज ने शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित दुकानों का निरीक्षण किया. इस मौके पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर गृह मंत्रालय एवं झारखंड राज्य द्वारा जारी किए गए निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में 1 दर्जन से अधिक दुकानदारों को नोटिस दिया गया.
इन दुकानों में विशाल मेगा मार्ट कल्लू चौक, स्वदेशी नेक्स्ट पीटीसी चौक, चांदनी प्लाजा मालवीय मार्ग, कशिश कलेक्शन मालवीय मार्ग, मंगलदीप पूजा भंडार मालवीय मार्ग, फ्रेंड्स कलेक्शन मालवीय मार्ग, खूबसूरत फैमिली शॉप मालवीय मार्ग, अग्रवाल शॉपिंग जामा मस्जिद चौक, बिग चांदनी ड्रेसेस पंच मंदिर चौक, मनीष अग्रवाल किराना दुकान गोला रोड आदि शामिल हैं.
सदर एसडीएम मेधा भारद्वाज ने बताया कि गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राज्य में प्रतिबंधित गतिविधियों से संबंधित तालाबंदी का विस्तार 31 जुलाई 2020 तक किया गया है. इस दौरान निम्न शर्तों का अनुपालन जरूरी है. इसके तहत सभी कार्यालय प्रधान अपने अधीनस्थ कर्मियों के बीच सामाजिक दूरी का अनुपालन करेंगे. कर्मियों के लंच ब्रेक का अंतराल रखेंगे. कार्यस्थल के प्रवेश एवं निकास द्वार पर थर्मल स्कैनिंग, हैंड वॉश सेनीटाइजर की व्यवस्था रखना अनिवार्य है.
उन्होंने बताया कि दुकानों में एक समय में 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध, दुकानों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था, कर्मियों एवं ग्राहकों के बीच समाज की दूरी एवं मास्क लगाना अनिवार्य है. कर्मियों को दस्ताना पहनना एवं ग्राहकों के संपर्क में आए सामानों का सैनिटाइज करना अनिवार्य है. दुकानों को खोलने एवं बंद करने के समय सैनिटाइज करना, ट्रायल रूम का ग्राहकों के द्वारा इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध, किसी ग्राहक को खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दें.
सभी दुकानों के मालिक अपने दुकान में आने वाले ग्राहकों के नाम, पता एवं मोबाइल नंबर की सूची बनाकर अनिवार्य रूप से रखें. इसके अलावा बैंक्विट हॉल, कम्युनिटी हॉल एवं अन्य संबंधित भवनों को 31 जुलाई तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
इस मौके पर सदर अंचल अधिकारी अमिताभ भगत, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही खुलेंगे दुकान

Next Post

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर तीन के खिलाफ कार्रवाई

Next Post
Corona Update Jharkhand: 200 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या बढ़कर 5599 हुई

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर तीन के खिलाफ कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d