BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण, किसानों का धान 2050 प्रति क्विंटल लिया जाएगा

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण, किसानों का धान 2050 प्रति क्विंटल लिया जाएगा
Share on FacebookShare on Twitter

1 दिसंबर से सभी केंद्रों पर शुरू की जाएगी धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश के आलोक में आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला गोदाम प्रबंधक और जिला सहकारिता पदाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों के धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने नामकुम, ओरमांझी और सिल्ली प्रखण्ड का भ्रमण कर धान अधिप्राप्ति केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी नामकुम, सभी प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

01 दिसम्बर 2020 से सभी केंद्रों पर किसानों से धान क्रय किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने सभी बीडीओ को केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी सीओ को छूटे हुए किसानों का निबंधन कराने का भी निर्देश दिया.

इस वर्ष रांची जिले के सभी प्रखण्डों में लैंप्स के माध्यम से धान प्राप्त किए जाने के लिए कुल 23 धान अधिप्राप्ति केन्द्र बनाए गए हैं. धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर सहकारिता विभाग के पदाधिकारी एवं जनसेवकों प्रतिनियुक्त किया गया है. रांची जिले में कुल 6 राइस मिल को धान प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया है. सभी राइस मिलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.

सरकार द्वारा किसानों से धान प्राप्त करने के लिए वर्ष 2020-21 हेतु 1868 रूपये प्रति क्विंटल (सामान्य धान का समर्थन मूल्य) निर्धारित किया गया है. जबकि राज्य सरकार द्वारा 182 रूपये प्रति क्विंटल बोनस निर्धारित किया गया है. इस प्रकार 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की अधिप्राप्ति की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब रांची से अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट, 20 दिसंबर से स्पाइस जेट का विमान भरेगा उड़ान

Next Post

बिना दहेज के शादी पर , दुल्हन बोली सात जन्मों तक मिलें मुझे ऐस सास-ससुर

Next Post
बिना दहेज के शादी पर , दुल्हन बोली सात जन्मों तक मिलें मुझे ऐस सास-ससुर

बिना दहेज के शादी पर , दुल्हन बोली सात जन्मों तक मिलें मुझे ऐस सास-ससुर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d