BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे सेफ्टी ऑडिट के दूसरे दिन रनिंग रूम और गार्ड लॉबी समेत अन्य का निरीक्षण

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
रेलवे सेफ्टी ऑडिट के दूसरे दिन रनिंग रूम और गार्ड लॉबी समेत अन्य का निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- रांची रेल मंडल पर अंतर रेलवे सेफ्टी ऑडिट के दूसरे दिन पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री शिव कुमार प्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा हटिया स्थित रनिंग रूम तथा एकीकृत क्रू एवं गार्ड लॉबी का विस्तृत निरीक्षण किया गया.

प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण का प्रारंभ रनिंग रूम से किया गया . रनिंग रूम में  क्रू तथा गार्ड के लिए  उपलब्ध सुविधाएं जैसे रहने के लिए वातानुकूलित कमरा, व्यायाम के लिए मल्टी जिम, योग कक्ष, शाकाहारी एवं मांसाहारी रसोई कक्ष, रीडिंग रूम तथा शौचालय एवं स्नानघर की व्यवस्था का निरीक्षण किया, साथ ही रनिंग रूम के सभी रजिस्टर एवं शिकायत पुस्तिका का भी निरीक्षण किया . इसके पश्चात प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन स्थित एकीकृत क्रू एवं गार्ड लॉबी का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यरत कर्मचारियों से  भी संरक्षा संबंधी एवं अन्य जानकारियां ली.

रनिंग रूम तथा एकीकृत क्रू एवं गार्ड लॉबी के निरीक्षण के पश्चात उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की तथा जहां सुधार की आवश्यकता है वहा सुधार करने एवं इसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान रांची रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)  एम एम पंडित, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता (ट्रेक्शन)   अमरेश कुमार, मुख्य रोलिंग स्टॉक अभियंता (कोचिंग)   अतुल प्रियदर्शी, मुख्य सिग्नल अभियंता  एम के श्रीवास्तव,  मुख्य विद्युत अभियंता वित्तरण   आर पी  भारती, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (विद्युत)    पी के  सक्सेना एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी के सचीव   आर के श्रीवास्तव तथा रांची रेल मंडल से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी   नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रेक्शन)  ए आर दास,   वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य)   कुलदीप कुमार, मंडल विद्युत अभियंता    दीपांजल सरकार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगल में आगजनी पर अंकुश को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Next Post

Swiss Open 2021: पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं

Next Post
Swiss Open 2021: पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं

Swiss Open 2021: पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d