रांची: ईस्ट जेल रोड स्थित पुराने जेल परिसर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह एवं बी जे पी नेता रवि मुंडा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने किया, जिसमें प्रेम नगर, ढिप्रा, न्यू लोहाराकोचा से भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।यहां के लाभुकों ने नगर विकास मंत्री को बताया की आवास बनाने के बाद करीब दो हजार आदिवासी परिवार निवास करेंगे, सरकार ने इतनी बड़ी आबादी को देखते हुए बन रहे आवास के पश्चिमी छोर पर सरना स्थल के लिए जगह आवंटित किया था, पर आवास बना रहे ठेकेदारों ने उस जगह पर सेप्टिक टैंक का निर्माण कर दिया, इस बात को लेकर यहां के लोगों ने नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह से मुलाकात कर पूरी स्थिति को अवगत कराया, मंत्री ने निरीक्षण किया और अधिकारियों से बात कर स्थिति को समन्या करने की बात कही, फिर बन रहे आवास का भी निरीक्षण किया, जिसमें कुछ गड़बड़ियां पायी गई, तुरन्त काम करा रहे अधकारियों को पटकार लगाते हुए दुरुस्त करने के बात कहीं, और लोगों से कहा की किसी भी तरह से अनियमता बरतने पर शिकायत करने की बात कही। आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि मुंडा, ओम वर्मा, अशोक राम, एटवा ऑरांव, सीटू लोहारा, पूनम, सोनमणि , लक्ष्मी उरांव, कुसुम, केदवा ओरांव, सनिचर्या, शुशिला टोप्पो, आशा ओरांव, भिमसरी ओरांव, पानो तिर्की, रंथी पन्ना, पनची लकड़ा, बैजनाथ ओरांव, जागे ओरांव इत्यादि उपस्थित थे।



