BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब रजरप्पा में भी शिघ्रदर्शनम, शुल्क 200 रुपए

by bnnbharat.com
June 26, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य बिंदु

  • माँ छिन्मस्तिका मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा, बोलीं
  • रजरप्पा में एक सप्ताह में शुरू होगी शीघ्रदर्शनम की सुविधा
  • गर्भवती महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक व 10 वर्ष के बच्चों को नहीं चुकाना होगा शुल्क
  • बिरसा काॅम्प्लेक्स होगा वाई फाई और सीसीटीवी से लैस
  • नदी किनारे जानवरों के काटने पर लगेगी रोक
  • रविवार को डॉक्टर, मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

रामगढ़ 26 जून: रामगढ़ के रजरप्पा में स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ छिन्मस्तिका के मंदिर में अब शीघ्रदर्शनम की सुविधा होगी। जिसका सबसे ज्यादा लाभ बुजुर्गों एवं महिलाओं को होगा।

उन्हें माता के दर्शन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा। शीघ्रदर्शनम के लिए 200 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं एवं 10 वर्ष तक के बच्चों को शीघ्रदर्शनम के लिए शुल्क नहीं देना होगा। शीघ्रदर्शनम से प्राप्त राशि का उपयोग लंगर के परिचालन में किया जाएगा।

उक्त बातें जिले की उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने रजरप्पा में आयोजित माँ छिन्मस्तिका मंदिर कमिटि के सदस्यों एवं प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शीघ्रदर्शनम एक सुविधा है, किसी पर कोई दबाव नहीं है। यह कोई वीआईपी दर्शन भी नहीं है, बल्कि अन्य प्रसिद्ध मंदिरों की भाँति एक सुविधा है।

श्रद्धालु बलि के स्थान पर श्रमदान या अन्नदान करें

श्रीमती राजेश्वरी ने श्रद्धालुओं से जानवरों की बलि देने के स्थान पर श्रमदान करने या अन्नदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जानवरों की बलि के बाद लोग मांस को नदी किनारे धोते है, इससे नदी प्रदूषित होती है। खुले में मांस धोने या काटने पर अब रोक लगेगी, उनके लिए अलग से चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। जिससे निकलने वाले पानी को भी रिसाईकल करने के बाद ही नदी में छोड़ा जाएगा।

गोला में बनने वाले द्वार का निर्माण शीघ्र शुरू होगा

उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने चितरपुर व गोला में बन रहे द्वारों को जल्द से जल्द से जल्द शुरू करने का आदेश दिया है। संवेदक द्वारा बताया गया कि उक्त स्थानों में निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों के द्वारा दिक्कतें आ रही है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने गोला के अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुलझाते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करें।

अवैध पार्किंग पर लगेगी रोक

उपायुक्त ने रजरप्पा मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में अवैध पार्किंग को रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था होगी। मनचाहे तरीके से पार्किंग करने से अव्यवस्था उत्पन्न होती है।

हर रविवार को मजिस्ट्रेट व डाॅक्टर की तैनाती

रविवार को मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ होती है। अब भीड़ को व्यवस्थित करने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार को मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि फिलहाल मजिस्ट्रेट की तैनाती केवल रविवार को होगी, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे प्रतिदिन किया जाएगा। उपायुक्त ने रजरप्पा थाना प्रभारी को उक्त दिशा में निर्देश देते हुए मंदिर में व्यवस्था व सुरक्षा की निगरानी को कहा है। श्रीमती राजेश्वरी ने सिविल सर्जन डाॅ॰ नीलम चौधरी को हर रविवार को मंदिर में डाॅक्टर की तैनाती करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

20 जुलाई तक सभी लाईट चालू किए जाए

उपायुक्त ने विद्युत विभाग व इइएसएल के अधिकारियों को निर्देश दिया है, कि वे हर हाल में 20 जुलाई तक मंदिर परिसर के अंदर व बाहर के इलाकों में स्ट्रीट लाईट बहाल करना सुनिश्चित करें। इसके पूर्व लाईट के चोरी हो जाने का मामला भी सामने आया था, इस संबंध में उपायुक्त ने रजरप्पा थाना प्रभारी को गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है।

रजरप्पा प्रशासनिक भवन में हुए इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अपर समाहर्ता श्री जुगनू मिंज, भू अर्जन पदाधिकारी श्री गौरांग महतो, डीआरडीए निदेशक श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक, सिविल सर्जन डाॅ॰ नीलम चौधरी, गोला के अंचलाधिकारी श्री दीपक कुमार, रजरप्पा थाना प्रभारी श्री धनंजय प्रसाद, पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री राजेश रंजन एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘पकड़ुआ शादी’ 23 जून की रात बिहार के नवादा जिले में जबरन करा दी शादी

Next Post

चरही घाटी में बेहोशी के हालात में पीसीआर को एक युवक मिला

Next Post

चरही घाटी में बेहोशी के हालात में पीसीआर को एक युवक मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d