BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रक्षा मंत्री को ‘गुमराह करने’ की बजाय सामने आकर देना चाहिए जवाब: कांग्रेस

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
रक्षा मंत्री को ‘गुमराह करने’ की बजाय सामने आकर देना चाहिए जवाब: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शाहदत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान में ‘चीन का उल्लेख नहीं होने’ पर बुधवार को सवाल किया कहा कि ‘गुमराह करने’ के बजाय उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख की घटना पर कब बयान देंगे?

उन्होंने राजनाथ सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ”काश, ‘जन संवाद’ रैलियों व विपक्षी सरकारें गिराने से समय निकाल मोदी जी व आप ने देश की सुरक्षा की सुध ली होती तो चीन कभी यह दुस्साहस नहीं कर सकता था. अब तो ट्विटर से बाहर आ चुप्पी तोड़िए.

प्रधानमंत्री कब कुछ कहेंगे?” सुरजेवाला ने सवाल किया, ”राजनाथ सिंह, चीन का नाम तक लिखने से भी क्या डर है? हमारे कितने सैनिक शहीद हुए हैं? आप ये क्यों नही बता रहे? क्या चीन ने हमारे सैनिक अगवा किए हैं?”

उन्होंने कहा, ”गुमराह मत करें, सामने आकर जबाब दें.” रक्षा मंत्री ने चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बुधवार को कहा कि गलवान घाटी में सैनिकों को गंवाना बहुत परेशान करने वाला दु:खद है. सिंह ने ट्वीट किया कि भारतीय जवानों ने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन किया अपनी जान न्यौछावर कर दी.

उन्होंने ट्वीट किया, ”देश अपने सैनिकों की बहादुरी बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. देश इस मुश्किल समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. हमें भारत के वीरों की बहादुरी साहस पर गर्व है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत-चीन विवाद: चीनी आयात पर लगे अंकुश- अखिलेश यादव

Next Post

मां-बेटी की करेंट से हुए मौत पर अनुसूचित जाति आयोग गंभीर, कहा- दोषियों पर कार्रवाई करे पुलिस

Next Post
मां-बेटी की करेंट से हुए मौत पर अनुसूचित जाति आयोग गंभीर, कहा- दोषियों पर कार्रवाई करे पुलिस

मां-बेटी की करेंट से हुए मौत पर अनुसूचित जाति आयोग गंभीर, कहा- दोषियों पर कार्रवाई करे पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d