BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूट्यूब चैनल के माध्यम से लॉकडाउन में पढ़ाई की व्यवस्था का निर्देश

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
यूट्यूब चैनल के माध्यम से लॉकडाउन में पढ़ाई की व्यवस्था का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीरजा कुजूर के अध्यक्षता में पीएलसी एवं अन्य गतिविधियों के क्रियान्वयन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.

उक्त बैठक में जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएलसी की जिला कोर समिति के सदस्य तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं पीएलसी के नव चयनित शिक्षक उपस्थित रहे.

बैठक में कोविड-19 संक्रमण अवधि में शैक्षणिक निरंतरता को बनाए रखने के लिए जिले के द्वारा प्रारंभ किए गए यूट्यूब चैनल आधारित “आओ पढ़ें एला बु पढ़ाओवाः“ कार्यक्रम को प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रखंड स्तर के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शामिल करते हुए अधिकतम 25 की संख्या में पीएलसी गठन करने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई है तथा निर्धारित समय अवधि में पाठ्यक्रम को पूर्ण करने को दृष्टिपथ रखते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर गठित पीएलसी के द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से अधिक से अधिक संख्या में गुणवत्तापूर्ण वीडियो का निर्माण करने हेतु निर्देशित किया गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा इस संबंध में पीएलसी के जिला कोर समिति को निर्देश दिया गया है कि उनके द्वारा प्रत्येक दिन तैयार की जाने वाले वीडियो के संबंध में एक योजना का निर्माण किया है. जिसे अंतिम रूप प्रदान कर प्रखंडों को कार्य हेतु उपलब्ध कराया जा सके तथा वीडियो निर्माण के लिए प्रखंड स्तर पर यथासंभव माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध आईसीटी लैव का उपयोग किया जाए तथा वीडियो आधारित सामग्री अधिकतम 30 मिनट से ज्यादा ना हो और वीडियो निर्माण में कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए.

इसके साथ ही अगर किसी कारण बस पाठ्य सामग्री आधारित वीडियो सामग्री की अवधि तय समय से अधिक हो तो उस परिस्थिति में इसका निर्माण अलग-अलग खंडों में किया जाए एवं प्रत्येक प्रखंड के लिए एक सामान्य शिक्षक मनोनीत किए जाएंगे, जो प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पीएलसी के बीच समन्वयक का कार्य करेंगे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रखंड स्तर पर तैयार किए गए वीडियो की गुणवत्ता आदि की जांच प्रथम चरण में प्रखंड स्तरीय पीएलसी समिति के द्वारा किया जाएगा एवं इसके संतोषजनक पाए जाने की स्थिति में ही जिला स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा तथा उन्होंने बताया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों, पीएलसी के शिक्षक-शिक्षिकाओं को जानकारी प्रदान की गई है कि निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर वीडियो निर्माण के लिए 25 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है एवं कम समय को देखते हुए आगामी 14 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 25þ लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डेडिकेटेड कोविड-19 टेस्टिंग लैब निर्माण का लिया गया है निर्णय

Next Post

UPSC में चयनित अभिनव ने उपायुक्त से की मुलाकात

Next Post
UPSC में चयनित अभिनव ने उपायुक्त से की मुलाकात

UPSC में चयनित अभिनव ने उपायुक्त से की मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d