BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा व तालाब के जीर्णाेद्धार का निर्देश

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in Uncategorized
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा व तालाब के जीर्णाेद्धार का निर्देश

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा व तालाब के जीर्णाेद्धार का निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर की उपायुक्त  नैंसी सहाय ने सारवां प्रखंड अंतर्गत दुखी बाबा मंदिर का अवलोकन किया. इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं मंदिर में श्रद्धालुओं हेतु की गयी व्यवस्थाओं व मंदिर के बगल में अवस्थित तालाब का भी निरीक्षण किया. तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने एवं उक्त तालाब के जीर्णोद्धार हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में जल्द से जल्द जमा करायें, ताकि प्रस्ताव के आधार पर जिला स्तर से संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कराकर कार्य कराया जा सके.

इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा मुंशी प्रेम चंद्र ग्रामीण पुस्तकालय का अवलोकन कर वहां अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी ली गयी. इस दौरान उपायुक्त ने पुस्तकालय में उपस्थित छात्रों से बात-चीत की एवं उनसे जानकारी ली कि पुस्तकालय को और भी बेहतर तरीके से संचालित करने हेतु और क्या-क्या किया जा सकता है. साथ हीं उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न पत्र-पत्रिकाएं, पुस्तक, समाचार पत्र आदि की जानकारी लेते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय के बेहतर संचालन हेतु विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के पुस्तक, पत्र-पत्रिका, स्कूली छात्रों हेतु विषयवार पुस्तक, हिन्दी एवं अंग्रेजी समाचार पत्र आदि उपलब्ध कराएं, ताकि सारवां प्रखंड के छात्रों को इन चीजों का लाभ लेने के लिए अन्यत्र जाने की जरूरत ना पड़े. यहीं पर उन्हें यदि एक ही जगह पर यें सभी सुविधाएं एक साथ उपलब्ध हो जाय, तो उन्हें अध्ययन करने में काफी सहुलियत होगी.

इसके अलावा उपायुक्त द्वारा मध्य विद्यालय, सारवां का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि मध्य विद्यालय सारवां में बालक एवं बालिका दोनो पढ़ते हैे इसलिए विद्यालय के चाहरदीवारी का निर्माण बेहतर तरीके से करायें, ताकि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार समस्या का सामना न करना पड़े. साथ हीं उनके द्वारा विद्यालय के खाली पड़े स्थान का सौन्दर्यीकरण कराने एवं फूल-पत्ती लगाकर बागवानी कराने का निर्देश दिया गया.

मौके पर उपविकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारवां रुद्र प्रताप प्रताप आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बजट जन आकांक्षाओं के अनुरूप, झारखंड को भी मिलेगा लाभ: चंद्र प्रकाश चौधरी

Next Post

प्रखंड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानः उपायुक्त

Next Post
प्रखंड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानः उपायुक्त

प्रखंड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानः उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d