BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध जमाबंदी के निष्पादन के लिए टीम गठित करने का निर्देश

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

म्यूटेशन के लंबित मामलों को जल्द निपटायें – डीसी

रांची:- रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आज  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,  छवि रंजन की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अपर समाहत्र्ता रांची, अनुमण्डल पदाधिकारी रांची सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू, उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, उप समाहर्ता प्रभारी राजस्व एवं जिले के विभिन्न अंचल अधिकारी उपस्थित थे. 

बैठक में लंबित दाखिल-खारिज एवं भूमि सीमांकन, खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खारिज के मामले, ई-कोर्ट में अद्यतन स्थिति, अवैध जमाबंदी एवं नियमितीकरण, भारत सरकार के विभिन्न एजेंसियों एवं झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों को भूमि हस्तांतरण के संबंध में अद्यतन स्थिति, एजेंसियों को जंगलझाड़ी भूमि से संबंधित अनापत्ति एवं एफआरए उपलब्ध कराये जाने संबंधी विषय, मानकी मुण्डा एवं ग्राम प्रधान के पारंपरिक रिक्त पदों को भरने एवं मानकी मुण्डा, ग्राम प्रधान अन्य को सम्मान राशि वितरण की स्थिति की समीक्षा की गयी.

बैठक में उपायुक्त, रांची ने 30 और 90 दिन से ज्यादा लंबित म्यूटेशन के मामलों की अंचलवार समीक्षा की. उन्होंने तकनीकी कारण को छोड़कर बिना ऑब्जेक्शन के तीस दिन से ज्यादा लंबित म्यूटेशन के मामलों को एक दिन में निष्पादन करने का निर्देश दिया. मामले लंबित रहने पर उपायुक्त ने राइट टू सर्विस गारंटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही. साथ ही उन्होंने 90 दिन के मामलों का भी जल्द से जल्द निष्पादन करने का निदेश दिया. म्यूटेशन के वैसे मामले जो तकनीकी कारण से लंबित है उसकी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को देने की बात कही.

खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खारिज के मामले की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी सीओ को फॉर्मेट बनाकर रिपोर्ट देने का निदेश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिन अंचलों में इससे संबंधित मामले आये हैं, उनका जल्द से जल्द निष्पादन करें.

अवैध जमाबंदी को लेकर अंचलवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिन अंचलों में मामले ज्यादा लंबित हैं, संबंधित सीओ को निष्पादन और रद्द करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निदेश दिया. डीसी ने जमाबंदी के मामलों का जल्द निष्पादन के लिए टीम गठित कर एलआरडीसी को समीक्षा करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने बुण्डू अनुमंडल में लंबित मामलों को लेकर एसडीओ बुण्डू को समीक्षा करने को कहा.  

भारत सरकार के विभिन्न एजेंसियों एवं झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों को भूमि हस्तांतरण के संबंध में अद्यतन स्थिति, एजेंसियों को जंगलझाड़ी भूमि से संबंधित अनापत्ति एवं एफआरए उपलब्ध कराये जाने संबंधी विषय, मानकी मुण्डा एवं ग्राम प्रधान के पारंपरिक रिक्त पदों को भरने एवं मानकी मुण्डा, ग्राम प्रधान अन्य को सम्मान राशि वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पंचम महाधिवेशन चुनाव हेतु प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार राकेश कुमार पाण्डेय एवं महामंत्री के उम्मीदवार रमेश उरांव के नेतृत्व में पूरी टीम देवघर में पूजा अर्चना कर पूरे राज्य में पुलिसकर्मियों के बीच में जाकर अपनी उपलब्धि एवं आने वाले समय में पुलिसकर्मियों के समस्या के निदान हेतु किए जाने वाले कार्यों को बताने हेतु रांची पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय से अपने सहयोगी साथी के साथ देवघर के लिए प्रस्थान किए राकेश पाण्डेय ने कहा आने वाले समय में पुलिस कर्मियों को आईपीएस की तरह शिक्षा कोष का लाभ एवं इलाज का लाभ वेतन मत से दिलाने के लिए पूरी टीम संघर्ष कर सिपाही हालदार को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का काम करेगा कल  10ः00 बजे मंदिर प्रांगण देवघर में पूरी टीम पूजा अर्चना करेगा और पूरे राज्य भ्रमण के बाद पंचम अधिवेशन   14 से 17 दिसंबर तक देवघर जिला में संपन्न होना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना, – हेमंत सोरेन

Next Post

लव जिहाद के खिलाफ झारखण्ड में बने कठोर कानून-संजय सेठ

Next Post
लव जिहाद के खिलाफ झारखण्ड में बने कठोर कानून-संजय सेठ

लव जिहाद के खिलाफ झारखण्ड में बने कठोर कानून-संजय सेठ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d