रांची: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर पूर्ण तालाबंदी के कारण लाखों प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हुई है. ऐसे सभी श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए डाटा बेस तैयार किया जा रहा है.
साथ ही ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में पांच-पांच योजनाओं पर काम शुरू किया गया है ताकि हर श्रमिक को काम मिल सके और कोई परिवार भूखा न रहे.
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 5.0 में मिलने वाली छूट को लेकर राज्य सरकार सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में सतर्कता बरतनी जरूरी है.

