BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अल्पसंख्यक छात्रवृति वितरण के लिए संबंधित संस्थानों और छात्रों के सत्यापन का निर्देश

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
अल्पसंख्यक छात्रवृति वितरण के लिए संबंधित संस्थानों और छात्रों के सत्यापन का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति (आदिम जनजाति सहित), अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए संचालित कल्याण विभाग के योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक जिला सभागार आहूत की गई. वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति वितरण हेतु लंबित 22,383 छात्रों का आधार मैपिंग कराने का निर्देश सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं जिला अग्रणी प्रबंधक-बैंक को दिया गया. सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को छात्रों का आधार एवं बैंक खाता की छायाप्रति संबंधित बैंक को उपलब्ध कराते हुए प्रति जिला कल्याण पदाधिकारी को देने का आदेश दिया गया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति वितरण हेतु उपलब्ध कराये गये डेटा को संबंधित प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराकर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. 

उप विकास आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में अल्पसंख्यक छात्रवृति वितरण के लिए संबंधित संस्थानों एवं प्रत्येक छात्रों का भौतिक सत्यापन 17 दिसंबर, 2020 तक निश्चित रूप से कराने का आदेश संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया गया.

साईकिल वितरण योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में सभी प्रखंड के 11726 छात्रों को राशि उपलब्ध कराया गया है. उपलब्ध कराये गये राशि के विरूद्ध छात्रों द्वारा क्रय किये गये साईकिल क्रय की रसीद 2707 छात्रों की लंबित है. इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर निश्चित रूप से रसीद उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया. वित्तीय वर्ष 2020-21 में साईकिल वितरण हेतु उपलब्ध कराये गये डेटा को संबंधित प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराकर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक जिले में 146 अपूर्ण आवास को 31 जनवरी, 2021 तक सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को पूर्ण कराने का आदेश दिया गया. वहीं लाभुक समिति द्वारा कार्यान्वित आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र/मांझी हाउस, मानकी मुंडा हाउस, पराहा हाउस, परगना हाउस एवं धुमकुड़िया हाउस निर्माण/ कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण/जाहेरस्थान घेराबंदी निर्माण को अविलंब पूर्ण कराने का आदेश दिया गया.

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रतिनिधि, जिला अग्रणी प्रबंधक-बैंक, कार्यपालक अभियंता ग्रा.वि.वि. प्रमंडल/भवन प्रमंडल/लधु सिंचाई प्रमंडल सभागार में मौजूद रहे वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांच साल में 100 करोड़ मोबाइल फोन और पांच करोड़ लैपटॉप का उत्पादन करेगा भारत: रविशंकर

Next Post

तंत्र साधना: मां ने बेटे को मारकर आग में भूना

Next Post
तंत्र साधना: मां ने बेटे को मारकर आग में भूना

तंत्र साधना: मां ने बेटे को मारकर आग में भूना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d