धनबाद:- उपायुक्त उमाशंकर सिंह द्वारा जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सभी निजी चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर फायर ऑडिट करने तथा सभी आवश्यक उपकरणों का अधिष्ठापन कराने हेतु निर्देश दिया गया है.
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में धनबाद जिला अंतर्गत निजी चिकित्सा संस्थानों- टाटा जामाडोबा अस्पताल, एशियन जालान अस्पताल, प्रगति नर्सिंग होम, जिम्स अस्पताल, जसलोक अस्पताल एवं अशर्फी अस्पताल के अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कराया जा रहा है.

