BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेडियोलॉजी संस्थानों को आईडीएसपी सेल में प्रतिदिन भेजने का दिया गया निर्देश

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर धनबाद जिला अंतर्गत सभी रेडियोलॉजी संस्थान के संचालकों, प्रभारियों एवं लैब टेक्नीशियन को उनके संस्थान अंतर्गत जांच कराने वाले सभी लोगों की समेकित विवरणी एवं डायग्नोसिस रिपोर्ट प्रतिदिन नोडल पदाधिकारी, आईडीएसपी सेल को भेजने का आदेश दिया गया है.
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि विगत दिनों में धनबाद जिला अंतर्गत कोरोना महामारी संक्रमण की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कोरोना संक्रमण के उचित प्रबंधन हेतु आवश्यक है कि मरीजों को ससमय जांच एवं उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए.
उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना अनुसार बहुत सारे संक्रमण के लक्षण वाले लोग जिला अंतर्गत विभिन्न रेडियोलॉजी केंद्रों में सिटी स्कैन के माध्यम से संक्रमण की जांच करा रहे हैं एवं इसकी सूचना आईडीएसपी सेल धनबाद से साझा नहीं की जा रही है. उक्त लोगों का यह कृत्य कोरोना महामारी के संक्रमण को बढ़ा सकता है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद में इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है.
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी के फैलाव से बचाव एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए धनबाद जिला अंतर्गत सभी रेडियोलॉजी संस्थान के संचालको, प्रभारियों एवं लैब टेक्नीशियन को अपने संस्थान अंतर्गत जांच कराने वाले सभी लोगों की समेकित विवरण एवं डायग्नोसिस रिपोर्ट प्रतिदिन अपराह्न 5ः00 बजे तक डॉ राजकुमार, नोडल पदाधिकारी, आईडीएसपी सेल, धनबाद को भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने बताया कि आदेश की लापरवाही एवं उदासीनता तथा निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने पर दोषियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“पढ़ना-लिखना अभियान“ के सफल कार्यान्वयन के लिए बैठक

Next Post

कोविड जांच के पूर्व लक्षण वाले व्यक्तियों का विहित प्रपत्र में सूचना संधारित करने का निर्देश

Next Post
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश

कोविड जांच के पूर्व लक्षण वाले व्यक्तियों का विहित प्रपत्र में सूचना संधारित करने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d