BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देश जारी

कलेक्टर करेंगे प्रातः 8.45 बजे ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुनने की होगी व्यवस्था

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in Uncategorized
स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देश जारी
Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर: सामान्य प्रशासन विभाग मप्र भोपाल के निर्देशो के अंतर्गत 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा. इस वर्ष नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण कार्यक्रमो की रूपरेखा निर्धारित की गई है. जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त के अवसर पर जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 8.45 बजे ध्वजारोहण किया जावेगा एवं सलामी दी जावेगी तथा राष्ट्रगान का गायन किया जावेगा. कलेक्टर कार्यालय के हाॅल में मा. मुख्यमंत्री जी संबोधन सुनने की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी.

कलेकटर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त के अवसर पर जिला, जनपद पंचायत और पंचायत मुख्यालयों पर किये जाने वाले आयोजन शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित किये जावेगे. राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जी का संबोधन होगा. जिसका लाईव टेलीकास्ट किया जाकर जिलो में सुनने के लिए कलेक्टर कार्यालय में इंतजाम किये जावेगे.

जिला पंचायत कार्यालयों में जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जायेगा. इसी प्रकार जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान तथा पंचायत कार्यालय में सरपंचध्प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जायेगा.

15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस पर जिला, जनपद, ग्राम पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष/प्रशासनिक समिति के प्रधान के उपलब्ध न होने पर कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. इसी प्रकार नगर निगम/नगरपालिक/नगर परिषद कार्यालय में महापौर/अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. शेष नगरीय निकायों में आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा.

जिला-स्तर पर कलेक्टर कार्यालय/जिला पंचायत/नगर निगम/नगरपालिका/नगर परिषद/जनपद पंचायत/ग्राम पंचायत कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का कार्यक्रम प्रातः 8.45 बजे तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना चाहिये, ताकि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संबोधन को सुना और देखा जा सके.

सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जायें. कार्यालय प्रमुख प्रातः 8 बजे अपने विभाग के सीमित संख्या में अधिकारियों/कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. स्वतंत्रता दिवस पर जिला एवं जनपद स्तर पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाये. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जन-सामान्य एवं स्कूली बच्चों को शामिल न किया जाये.

कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाये. स्वतंत्रता दिवस पर किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. कार्यक्रम स्थल पर हेण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा.

इसी प्रकार स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त, 2020 की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाये. कोविड-19 संक्रमण के संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update: झारखंड में अब तक हो चुकी है 142 लोगों की मौत

Next Post

RBI ने नहीं घटाया रेपो रेट, 4 फीसदी पर रहेगी बरकरार

Next Post
सस्ता होगा कर्ज, RBI ने 4 फीसदी घटाया रेपो रेट

RBI ने नहीं घटाया रेपो रेट, 4 फीसदी पर रहेगी बरकरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d