BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन के कारण झारखंड में बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयां खुलेगी, उद्योग विभाग ने कई उद्योगों के MD को लिखा है पत्र

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in समाचार
लॉकडाउन के कारण झारखंड में बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयां खुलेगी,  उद्योग विभाग ने कई उद्योगों के MD को लिखा है पत्र

टाटा, जिंदल, उषा मार्टिन सहित राज्यभर के 20 औद्योगिक इकाइयों को खोलने का निर्देश जारी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन के कारण झारखंड में बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयां खुलेगी. उद्योग विभाग ने कई उद्योगों के एमडी को पत्र लिखा है. औद्योगिक परि‍सर में सरकार के दि‍शा-निर्देश का पालन करते हुए उत्पादन शुरू करने का आदेश दि‍या है. लॉकडाउन की दूसरी पारी में केंद्र सरकार ने कई उद्योगों को शर्तों के साथ खोलने अनुमति की दी है.

क्या लिखा है पत्र में

उद्योग विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र प्रसाद ने इकाईयों को लिखे पत्र में कहा है कि निर्देशानुसार COVID-19 Lockdown-2 के तहत राज्य के नगर निगम या नगर निकायों की सीमा के बाहर के उद्योग को खोलने की अनुमति दी गई है. इसमें ग्रामीण क्षेत्र में स्थित/आवश्यक essential supply से संबंधित उद्योगों को खोलने हेतु मार्ग-दर्शिका, Standard Operating Procedure (SOP) निर्गत किया गया है. इसका अक्षरशः पालन करते हुए आवश्यक उद्योगों/सेवाओं को खोलने की अनुमति दी गयी है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका/Standard Operating Procedure (SOP) के मद्देनजर औद्योगिक परिसर में सामाजिक दूरी, कामगारों के लिए थैमल स्कैनर, मास्क, सेनिटाईजर की व्यवस्था तथा SOP का पालन करते हुए उत्पादन प्रारम्भ किया जा सकता है.

इन इकाईयों को लिखा पत्र

 

1. उषा मार्टिन, रांची
2. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पतरातू, रामगढ़
3. टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर
4. टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर
5. अडानी पावर लिमिटेड, गोड्डा
6. रूंगटा माइंस लिमिटेड , चाईबासा
7. ACC सीमेंट लिमिटेड सिंदरी, धनबाद
8. डालमिया सीमेंट ईस्ट लिमिटेड , बोकारो
9. रामकृष्ण फोर्गिन लिमिटेड , सरायकेला- खरसावां
10. स्टील स्ट्रिप लिमिटेड सरायकेला- खरसावां
11. सलूजा स्टील लिमिटेड, गिरिडीह
12. मोंगिया स्टील लिमिटेड, गिरिडीह
13. बालमुकुंद स्टील लिमिटेड, गिरिडीह
14. अतिवीर स्टील एंड पावर लिमिटेड, गिरिडीह
15. हिंडालको लिमिटेड, मुरी, रांची
16. बालाजी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स ,बडा जमदा ,चाईबासा
17. श्री सीमेंट लिमिटेड , सरायकेला- खरसावां
18. कामेश्वर ऑलवेज एंड स्टील, गोला, रामगढ़
19. मोटालसा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सरायकेला- खरसावां
20. मंगलम लुब्रिकेंट्स, हरदाग, रांची

 

 

हालांकि, इससे संबंधित आदेश राज्य सरकार को 15 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था. जिसके बाद राज्य सरकार उप औद्योगिक निदेशक द्वारा केंद्र सरकार के आदेश के आलोक में 17 अप्रैल को पत्र जारी कर संबंधित औद्योगिक निदेशकों को निर्देश दिया गया.

बता दें कि लॉकडाउन 2 में केंद्र सरकार ने आवश्यक सेवाओं में छूट देने की बात कही थी. जिसके अंतर्गत एक गाइडलाइन SOP जारी किया गया है, जिसको फॉलो कर आवश्यक औद्योगिक इकाइयों को खोलने का निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन हटाने के लिए बना ‘थ्री स्टेप’ प्लान

Next Post

जैप के हवलदार ने खुद को मारी गोली, गंभीर

Next Post
जैप के हवलदार ने खुद को मारी गोली, गंभीर

जैप के हवलदार ने खुद को मारी गोली, गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d