रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विभाग से आग्रह किया है कि देश में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति में यात्रा करना मुनासिब नहीं है. इसलिए झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के छात्रों को हो रही परेशानी को समझते हुए छात्रावासों को बंद ना करने की हिदायत दी जाए.
झारखंड के छात्रों ने लगाई गुहार
मुख्यमंत्री से जेएमआई यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे लातेहार के छात्रों ने बताया उन्हें दो दिन में हॉस्टल खाली करने कहा गया है. वे लोग दिल्ली में फंस गए हैं. उपरोक्त्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से छात्रावासों को बंद नहीं करने का आदेश निर्गत करने हेतु आग्रह किया है.
.@HRDMinistry चूँकि देश में कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति में यात्रा करना मुनासिब नहीं है इसलिए झारखंडी समेत देश के अन्य हिस्सों से आए छात्रों को हो रहे इस समस्या पर तत्काल ध्यान देते हुए छात्रावासों को बंद ना करने की हिदायत दी जाए। https://t.co/c572QmAfzL
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 21, 2020
घोर लापरवाही बर्दाश्त के काबिल नहीं है
मुख्यमंत्री ने खूंटी निवासी दुष्कर्म की शिकार बच्ची को कस्तूरबा गांधी विद्यालय से निकाले जाने के मामले को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त खूंटी से कहा कि यह घोर लापरवाही का मामला है, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं. कृपया बच्ची को उचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करें.
इसलिए दिया निर्देश…
मुख्यमंत्री को बताया गया कि दुष्कर्म पीड़िता का नामांकन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छठी कक्षा में कराया गया था. इस बीच बच्ची के गर्भवती होने की सूचना स्कूल प्रबंधन को मिली. मामले की जानकारी के बाद बच्ची को स्कूल से हटाने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री से कहा गया कि इस मासूम बच्ची पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बच्ची के साथ न्याय किया जाए.
.@DCkhunti यह घोर लापरवाही का मामला है जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है।
कृपया बच्ची को उचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करें। https://t.co/fyXrDstz8V
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 22, 2020
संकल्प, संयम और जनभागीदारी से करेंगे इस महामारी से मुकाबला
मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों से कहा कि अपने-अपने घरों में रहना कोरोना वायरस को रोकने का सबसे अचूक हथियार है. राज्य की जनता अपने आस पास रह रहे गरीबों की यथा सम्भव मदद करें. याद रखें साथियों कि आपके सहयोग से ही हम इस महामारी को फैलने से रोक सकते हैं.
आप का अपने अपने घरों मे रहना इस महामारी को रोकने का सबसे अचूक हथियार है।
और सबसे ज़रूरी बात, अपने आस पास रह रहे ग़रीबों की यथा सम्भव मदद करें।
याद रखें साथियों की आपके सहयोग से हम इस महामारी से जल्द पार पा सकते हैं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 21, 2020

