योजनाओं को जल्द से जल्द शुरु करें: उपायुक्त
रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में रुर्बन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उपविकास आयुक्त रांची, निदेशक एनईपी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पश्चिम, रांची, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक, आरएसईटी, रांची, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांडर, जिला परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा), जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस, जिला शिक्षा सलाहकार, पीएमजीदिशा, जिला समन्वयक, पीएमएवाई-जी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पूर्व, राँची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
संतोषजनक कार्य नहीं करने पर शोकॉज
बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने जिला में रुर्बन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यप्रगति की जानकारी ली. कई विभागों द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं करने पर संबंधित पदाधिकरी को उपायुक्त ने शोकॉज करने का निर्देश दिया. योजनाएं समय पर शुरु नहीं होने का कारण उन्होंने लिखित में देने का निर्देश दिया.
योजनाओं को जल्द से जल्द शुरु करें: उपायुक्त
आरसीटी की टेªनिंग कंपोनेंट जिनमें कई योजनाएं शुरु नहीं की गयी है. उसे उपायुक्त ने जल्द से जल्द शुरु करने का निर्देश दिया. मनरेगा, पशुपालन, पंचायती राज की कुछ योजनाओं को उपायुक्त ने यथाशीघ्र शुरु करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा उपायुक्त ने अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

