BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
चौका पहाड़ की गोद में बसा रावनकोचा गांव आज भी है किसी भी सरकारी योजनाओं से पूरी तरह से वंचित
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी के अध्यक्षता एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी -सह- डीआरडीए निदेशक एजाज अनवर के उपस्थिति में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मनरेगा के तहत संचालित तीन प्रमुख योजनाओं यथा बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद ’पोटो हो’ खेल विकास योजना तथा निलाम्बर-पिताम्बर जल समृद्धि योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण के प्रगति की समीक्षा प्रखंड वार किया गया है तथा सभी योजनाओं में प्रमुखता से नए योजनाओं का चयन करते हुए क्षेत्र में मजदूर व्यस्तता के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिया गया है.
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत प्रमुख बिंदु जैसे ट्रेंच -सह- बण्ड, खेल मैदान, फील्ड बण्ड, नाला उन्नयन, सोकपिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 से पूर्व सभी लंबित भुगतान तथा लंबित योजनाओं को पूर्ण करते हुए वर्तमान समय में अधिक से अधिक नई योजनाओं का चयन कर स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया गया है ताकि क्षेत्र में मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिन उपलब्ध करवाया जा सके एवं वर्तमान वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान उनकी आर्थिक स्वरूप को सम्मानजनक स्थिति में लाया जा सके.
डीडीसी के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत शत-प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फलदार वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य को 2 दिनों के अंदर प्राप्त करना सुनिश्चित करने और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रथम सत्र (2016-19) के शेष लंबित आवासों को पूर्ण कराने एवं आवास निर्माण की राशि हस्तांतरण करने के दौरान ज्ञात समस्या का संबंधित बैंक से संपर्क करते हुए समाधान कराने सहित विगत वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने तथा आवास निर्माण की स्थिति का भौतिक सत्यापन करवाने एवं निर्माण के अनुपात में प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त और तृतीय किस्त की राशि भुगतान करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्राहकों को डिजिटल बैंक की सुविधा देने के लिए डिजी हट की शुरुआत

Next Post

सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंः उपायुक्त

Next Post
जल संचयन के लिए देशज तकनीक से बोरी बांध बना रहे ग्रामीण

सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d