BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल जीवन मिशन की सभी औपचारिकता को पूरा करने का निर्देश

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
केंद्रीय जलशक्ति ने झारखंड में ‘जल जीवन मिशन’ के कार्य पर चिंता व्यक्त की
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज अपने विभागीय सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कई आवश्यक निर्देश दिये. मंत्री ने पुराने एसओआर पर अनुमति या नये एसओआर के अनुमोदित होने के पूर्व जल जीवन मिशन-राज्य योजना अंतर्गत योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित सभी औपचारिकता पूर्ण करने का निर्देश विभागीय सचिव को दिया ताकि एसओआर का मामला स्पष्ट होने के उपरांत योजनाओं की स्वीकृति एवं निविदा की प्रक्रिया की कार्रवाई कर वित्तिय वर्ष के अंत तक शत-प्रतिशत राशि खर्च किया जा सके. मंत्री ने विभाग की महत्वकांक्षी योजना प्रति पंचायत 5 नलकूपों के अधिष्ठापन संबंधी योजना की तैयारियों की भी समीक्षा की. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने नलकूपों की मरम्मति कार्य हेतु आपदा प्रबंधन विभाग एवं विभागीय बजट के अधीन निधि की अद्यतन जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये. मंत्री ने वैसे सभी ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं एवं शहरी जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की जो अपने कार्य समाप्ति की तिथि के छः माह के उपरांत भी अपूर्ण है. मंत्री ने वैसी सभी योजनाओं के अपूर्ण रहने के कारणों का पता लगाकर उसकी समीक्षा करने का निर्देश विभागीय सचिव को दिया. समीक्षा बैठक में पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, अभियंता प्रमुख, श्वेताभ कुमार, मुख्य अभियंता, सीडीओ, उमेश गुप्ता तथा मुख्य अभियंता, पीएमयू, संजय कुमार झा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सैनिकों व उनके परिजनों का सदैव ख्याल रखना चाहिए-राज्यपाल

Next Post

मिट्टी की दीवार गिरने से पास में खेल रहे बच्चे की दबकर मौत

Next Post
कुएं में गिरने से मासूम की मौत

मिट्टी की दीवार गिरने से पास में खेल रहे बच्चे की दबकर मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d