मेदिनीनगर: लामू जिले के सदर मेदिनीनगर प्रखंड के बीडीओ अजफर हसनैन ने सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान वे जोड़,रजवाडीह,व जमूने पंचयात पहुंचे.कल्याणकारी योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के तहत टीसीबी, मेड़बंदी, सोख्ता, वाटर हार्वेस्टिंग एवं कंपोस्ट पिट का भी निरीक्षण किया.
योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश
निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ ने वहां मौजूद रोजगार सेवकों को सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को कार्य मे तेजी लाने की बात कही.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का भी भौतिक रूप से सत्यापन किया. इस दौरान जोड़ में लाभुक द्वारा तय समय सीमा के अंदर आवास पूर्ण करने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लाभुक को प्रोत्साहित भी किया गया.
इस दौरान विभिन्न पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव,बीपीओ, एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे.

