BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शासन की कल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश

चंबल कमिश्नर ने विभागवार योजनाओ की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
शासन की कल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश

शासन की कल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर : चंबल संभाग के कमिश्नर रविन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जिन-जिन विभागो को लक्ष्य आंवटित किये गये है,  उन लक्ष्यो की पूर्ति कार्यालय प्रमुख समय सीमा में सुनिश्चित करें. जिससे हितग्राही योजना से लाभ उठाकर अपनी यूनिट स्थापित कर आर्थिक तरक्की करने में सहायक बन सकें.  वे आज कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में जिले के विभिन्न विभागो के अंतर्गत संचालित योजनाओ की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे.
बैठक में कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिहं, सहायक कलेक्टर  पवार नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर एसआर नायर, एसडीएम श्योपुर रूपेश उपाध्याय, कराहल विजय यादव, विजयपुर त्रिलोचन गौड एवं विभिन्न विभागो के कार्यालय प्रमुख तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे.
आयुक्त चंबल सभाग आरके मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के प्रयाय किये जा रहे है. साथ ही योजना के लाभ से पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए बल्कि उसे आर्थिक दिशा में संबल प्रदान करने के लिए मदद की जावे. उन्होने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति छूटना नही चाहिए। बल्कि पंजीकृत सभी श्रमिको को येाजना के अंतर्गत विभिन्न स्तरो से लाभान्वित किया जावे। उन्होने कहा कि जनपद एवं नगरीय निकाय के माध्यम से इस योजना के लक्ष्य समय सीमा में पूरे होने चाहिए.
चंबल कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि राजस्व विभाग के अंतर्गत राहत राशि के प्रकरण में कार्यवाही समय सीमा में की जावे. इसी प्रकार भू-अर्जन की दिशा में कार्यवाही समय सीमा में होना चाहिए। रेल लाईन एवं चंबल एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत इस कार्यवाही को समय रहते पूरा किया जावे। इसी प्रकार नामातंरण, बटवारा, सीमाकन के प्रकरण अभियान के रूप में निराकृत किये जावे। साथ ही तरमिम की दिशा में भी खसरा, नक्शा की कार्यवाही होनी चाहिए. इसके अलावा राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय संे संबधित कोई भी पेडिंग फाईल नही रखे। बल्कि पेडेन्सी का निराकरण एक सप्ताह में करावे। उन्होने कहा कि महिला बाल विकास एंव सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर किया जावे. साथ ही कुपोषण की मुहिम को प्रभावी बनाया जावे। उन्होने कहा कि पूरक पोषण आहार वितरण, आंगनबाडियों की संचालन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जावे। उन्होने कहा कि नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के अंतर्गत आइसोलेट किये गये मरीजो का उपचार नियमित रूप से किया जावे। जिससे वे स्वस्थ होकर अपने घर जाने के लिए सहायक बन सकें.
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि बंद नलजल येाजना एंव हैण्डपम्पो के संधारण का कार्य निरंतर जारी रखा जावे। जिससे वर्षा के पूर्व योजना और हैण्डपम्प से पानी पीकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित हो सकें। उन्होने कहा कि रेट के काॅमन टेण्डर शीघ्र कराये जावे। जिससे नलजल योजना एवं हैण्डपम्पो के संधारण में पाईप, मोटर आदि सामग्री डालने में आसानी होगी.
इसी प्रकार ग्रामीण विकास विभाग के अतर्गत मनरेगा योजना के प्रवासी मजदूरो को तालाब गरहीकरण, चैकडैम आदि के द्वारा रोजगार के अवसर देने की कार्यवाही जारी रखी जावे. साथ ही प्रवासी मजदूरो का रजिस्टेशन निश्चित अवधि में होना चाहिए. इसी प्रकार पंजीयनो का शत प्रतिशत वेरीफिकेशन कराया जावे.इसी प्रकार किसानो की खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से रबी फसलों की बोनी के लिए उन्नत किस्म के बीज की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। साथ ही यूरिया एवं डीएपी खाद का भण्डारण किया जाकर किसानो की आवश्यकता के अनुरूप खाद उपलब्ध कराने के प्रयास किये जावे। साथ ही मूंगफली और रामतिल की फसल को बढावा देने की दिशा में कृषि अधिकारी अधिक ध्यान दे। जिससे आॅयल शीड्स को बढावा मिलेगा। उन्होने कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में किसानो के यहां फल उद्यान एवं किसानो के उपयोग के आने वाले पौधे प्रदान किये जावे।
आयुक्त ने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से स्वसहायता समूहों के द्वारा गौशाला के संचालन व्यवस्था को उपयोगी बनाया जावे। इसी प्रकार मछली पालन की दिशा में मत्स्य प्रक्षेत्र कराहल में दो तालाबो के माध्यम से मछली पालन किया जा रहा है। जिसका बीज पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जावे। जिसके लिए रोहू, कतला, पंगेशियम मछली का बीज स्वसहायता समूहों को प्रदान करने की कार्यवाही की जावे। उन्होने कहा कि पशु पालन की दिशा में गिर गाय पालने के लिए प्रभावी कदम उठाये जावे। इसके अलावा सहकारिता, पशु पालन, किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओ का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को दिलाने की कार्यवाही की जावे। इसी प्रकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली हितग्राहियो को सुविधाएं समय सीमा मे ंपहुंचाई जावे। आदिम जाति एवं पिछडा वर्ग कल्याण, उद्योग और अन्त्यवसायी एवं आदिवासी वित्त विकास निगम के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ दिलाया जावे। कमिश्नर ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से पंेशन प्रकरणो का फिजीकल वेरीफिकेशन किया जावे। जिससे हितग्राहियों को मिल रही पेंशन का पता चलाने में आसानी होगी। उन्होने कहा कि जिले के एसडीएम वृद्धा आश्रमो का निरीक्षण करेे। साथ ही उनकी व्यवस्था को कारगर बनावे। उन्होने कहा कि बिजली व्यवस्था को कारगर बनाया जावे। जिसके अंतर्गत शिड्यूल के अनुसार शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र में बिजली प्रदान की जावे। उन्होने कहा कि अनशिड्यूल कट करने के पूर्व जिला कलेक्टर को सूचित किया जावे।
आयुक्त श्री मिश्रा ने बैठक में कहा कि धर्मस्व विभाग के अतंर्गत श्री छिमछिमा हनुमान जी मंदिर का निर्माण वास्तविक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए कराया जावे। क्योकि संस्कृति को बचाने की दिशा में हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी प्रकार पर्यटन स्थलों के माध्यम से सुविधाएं विकसित करने के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जावे। साथ ही क्षेत्र के पर्यटन स्वरूप को बदलने की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। पर्यटन स्थलो के आस-पास पुरातत्व पर्यटक स्थल के लिए रूट का चयन कर कार्यवाही की जावे। साथ ही बावडियो की साफ-सफाई अभियान के रूप में कराई जावे। जिससे बावडियां अपने पूर्व के स्वरूप में आकर वर्षा के दौरान पानी का भराव रखने में सहायक बन सके.
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि सभी बिदुओ पर अमल करने के लिए संभागायुक्त श्री मिश्रा को अवगत कराया। इसी प्रकार विभिन्न विभागो के अंतर्गत आवटित योजनाओ के लक्ष्य की पूर्ति विभागीय अधिकारियों से समय सीमा में कराई जावेगी। सीईओ जिला ंपचायत श्री हर्ष सिह ने बैठक मे अवगत कराया कि विकास विभाग के माध्यम से जनहितेषी योजनाओ में लक्ष्यपूर्ति समय सीमा में कराई जावेगी। बैठक में एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय ने जिले में गठित जिला पर्यटन परिषद के गठन से लेकर अभी तक किये गये कार्योे का स्लाईट के माध्यम से ब्यौरा प्रस्तुत किया.  बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर  श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत के सीईओ हर्ष सिंह ने कमिश्नर मिश्रा का स्वागत पौधा एवं मिट्टी के बर्तन प्रदान कर किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद रवि किशन ने लिया मोहल्ले वासियों की फरियाद पर संज्ञान भेजा, प्रतिनिधि मंडल

Next Post

रांची में 23 जून की रथयात्रा रहेगी स्थगित, पूर्व में दिया गया आदेश ही होगा लागू

Next Post
रांची में 23 जून की रथयात्रा रहेगी स्थगित, पूर्व में दिया गया आदेश ही होगा लागू

रांची में 23 जून की रथयात्रा रहेगी स्थगित, पूर्व में दिया गया आदेश ही होगा लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d