BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेविका-सहायिकाओं का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
भू अर्जन मामलों की समीक्षा, लाभुकों को बकाया भुगतान का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग:- उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द की अध्यक्षता में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक उनके कार्यालय वेश्म में की गई. बैठक में  प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सौरव भुवानिया,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जूम मीटिंग के माध्यम से की गई. उपायुक्त द्वारा समीक्षा के क्रम में सेविका-सहायिकाओं को कोविड-19 के टीकाकरण पूर्ण कराने का सख्त निदेश दिया. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप 1 अप्रैल से सभी आंगनबाड़ी केन्द्र खोला जाना है. केन्द्र संचालन के मद्देनजर आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने से पूर्व साफ-सफाई, सभ बर्तनों एवं उपकरणों की सफाई, आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहरी एवं भीतरी हिस्से को संक्रमण मुक्त करने के लिए सोडियम हाईड्रोक्लोराईड सौलूशन का छिड़काव, केन्द्र में सामग्री साबुन, सैनिटाईजर, तौलिया, मास्क, आईईसी मेटेरियल, बच्चों की उपस्थिति हेतु रोस्टर का निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु व्यापक प्रचार के लिए केन्द्र पर रोस्टर, फ्लैक्स, अनुश्रवण चेकलिस्ट चिपकाने का निर्देश दिया. केन्द्र पर किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के प्रवेश पर निषेध रहेगा. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कम उपलब्धि पर बाल विकस परियोजना पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिनों के अन्दर आवेदन जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना एवं मुख्यमंत्री सुकन्या योजना अन्तर्गत सभी लाभुकों को डाटा पोर्टल पर जल्द से जल्द अपलोड करने का निर्देश दिया. इसके आलावे पूरक पोषाहार, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, पेयजल, शौचालय, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कुपोषित, अति गंभीर कुपोषित बच्चों की स्थिति, मॉडल आंगनबाडत्री केन्द्र की स्थिति की चर्चा की गई. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सेविकास सहायिकाओं का मानदेय माह-फरवरी, 2021 तक एवं पूरक पोषाहार अभिश्रव का भुगतान जनवरी तक कर दिया गया. कन्यादान में अबतक स्वीकृत 321 एवं मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के 10293 लाभुकों के बीच स्वीकृत राशि का भुगतान कर दिया गया है. बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुजाता कुमारी, राखी चन्द्रा, अर्चना एक्का, प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं जूम एप्प के माध्यम से जुड़े तथा कार्यालय कर्मियों में अभिषेक कुमार सिंह, सतीश कुमार रजक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने “अपनी सुरक्षा अपने हाथ“ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, तिरंगे और अशोक चक्र वाला केक काटना अपमान नहीं

Next Post
मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, तिरंगे और अशोक चक्र वाला केक काटना अपमान नहीं

मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, तिरंगे और अशोक चक्र वाला केक काटना अपमान नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d