BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JPSC व JSSC के माध्यम से 25 हजार रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश

by bnnbharat.com
November 22, 2020
in समाचार
जेपीएससी अभ्यर्थियों ने सीएम से मुलाकात की
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य सरकार द्वारा जेपीएससी  और जेएसएससी की लंबित परीक्षाएं जल्द लेने के निर्देश के बाद करीब डेढ़ दर्जन परीक्षाओं पर लगा ग्रहण अब खत्म हो गया है. सरकार  के द्वारा दोनों आयोगों को दिये गये निर्देश के बाद राज्य में विभिन्न पदों के लिए करीब 25 हजार नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.

बताया गया है कि राज्य के सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की भारी कमी है, कहीं अधिकारी तो कहीं सहायकों का टोटा है. ऐसे में एक- एक अधिकारी और कर्मियों के ऊपर काम का दबाव है. लिहाजा सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी को सभी लंबित परीक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द आयोजित कराने को कहा है.  जेपीएससी और जेएसएससी के पास करीब डेढ़ दर्जन नियुक्ति परीक्षाएं लंबित हैं, जिसको पूरा किये जाने पर करीब 25 हजार नियुक्तियां हो सकेंगी. लंबित परीक्षा में जेएसएससी ग्रेजुएट लेवल कम्बाइंड परीक्षा-2019, जेएसएससी एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा-2019, छठी डिप्टी कलेक्टर सीमित परीक्षा, साइंटिफिक ऑफिसर एग्जाम, सहायक अभियंता परीक्षा,  संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा 2017,  खाता अधिकारी परीक्षा, सहायक अभियंता सिविल परीक्षा , एपीपी परीक्षा-2018 और सहायक नगर नियोजक परीक्षा शामिल है. 

सरकार के निर्देश के बाद जेपीएससी और जेएसएससी लंबित परीक्षाओं को आयोजित करने में जुट गई है.  कई परीक्षाओं के परिणाम दिसंबर के पहले सप्ताह तक आने की संभावना जताई जा रही है. इधर राज्य सरकार के इस पहल से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में सरकारी नौकरी को लेकर नई उम्मीद जगी है.

गौरतलब है कि राज्य के सरकारी दफ्तरों में 60 हजार से ज्यादा रिक्तियां हैं. इसमें शिक्षकों के रिक्त पद भी शामिल हैं. कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों का भी कोटा है.  इसके लिए सातवीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन नई रिक्तियों के साथ प्रकाशित करने की तैयारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन मंजिला कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Next Post

दावा… माउथवॉश से कुल्ला करने पर 99.9% कोरोना होता है खत्म

Next Post
दावा… माउथवॉश से कुल्ला करने पर 99.9% कोरोना होता है खत्म

दावा... माउथवॉश से कुल्ला करने पर 99.9% कोरोना होता है खत्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d