BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिविल सेवा परीक्षा 2020 को लेकर ब्रीफिंग, गाइडलाइंस को पालन करने का निर्देश

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
सिविल सेवा परीक्षा 2020 को लेकर ब्रीफिंग, गाइडलाइंस को पालन करने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा 04 अक्टूबर 2020 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 को लेकर आज दिनांक 24 सितंबर 2020 को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची लोकेश मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की ब्रीफिंग की.

मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित ब्रीफिंग में विभिन्न परीक्षा केन्द्र अधीक्षक उपस्थित थे. एडीएम लाॅ एंड आर्डर ने सभी केंद्र अधीक्षकों की बातों को सुनते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ परीक्षा संचालन का निदेश दिया.

यूपीएससी के दिशा निर्देशों के पालन का निर्देश

ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लाॅ एंड आर्डर लोकेश मिश्रा ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर जो दिशा निर्देश दिये गये हैं उनका पूरी तरह से सभी परीक्षा केन्द्रों को अनुपालन करना है. यूपीएससी की गाइडलाइन के अनुसार सभी परीक्षा केन्द्र अधीक्षक व्यवस्था सुनिश्चित करें.

सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें – एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर

लोकेश मिश्रा ने सभी केंद्र अधीक्षकों को कहा कि परीक्षा देने आनेवाले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, छात्रों को सामान्य बाॅडी टेंपरेचर होने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दें. छात्रों के केन्द्र में प्रवेश और सीटिंग अरेंजमेंट के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की व्यवस्था करने का निदेश भी लोकेश मिश्रा ने दिया.

उन्होंने कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई छात्र सिंप्टोमैटिक मिलता है तो इसके लिए यूपीएससी की गाइडलाइंस के अनुसार अलग से कमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

‘मास्क रिजर्व रखें परीक्षा केन्द्र’

ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लाॅ एंड आर्डर ने कहा कि परीक्षा के दौरान कुछ ऐसे छात्र भी हो सकते हैं जिनके पास मास्क न हो, ऐसी स्थिति में सभी केंद्र को मास्क रिजर्व रखना है और बिना मास्क के छात्रों को मास्क उपलब्ध कराकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश देना है. साथ ही परीक्षा संचालन में लगे कर्मी भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ग्लव्स, मास्क और फेसशील्ड का इस्तेमाल करें ताकि संक्रमण का खतरा कम हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘कृषि सुधार विधेयक’ मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: सीपी सिंह

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह, 3 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह, 3 गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह, 3 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d