रांची: राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षक पात्रता परीक्षा -टेट के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की मान्यता दो साल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है. इसे लेकर उन्होंने विभाग के सचिव राहुल शर्मा को पत्र लिखा है. इसका लाभ वर्ष 2013 में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिनके प्रमाणपत्रों की मान्यता इसी मई माह में खत्म हो गई है.
अगले दो वर्ष तक ये अभ्यर्थी अब नियुक्तियों में भाग ले सकेंगे. वर्तमान में शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्रों की मान्यता सात साल के लिए होती है. इस कारण वर्ष 2013 में उत्तीर्ण पारा शिक्षकों की मान्यता खत्म हो चुकी है. मंत्री ने कोरोना का हवाला देते हुए इनके प्रमाणपत्रों की मान्यता को दो साल का विस्तार देने का निर्णय लिया है.

