BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लंबी दूरी के बसों के यात्रियों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने को निर्देश

by bnnbharat.com
March 19, 2020
in Uncategorized
लंबी दूरी के बसों के यात्रियों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने को निर्देश

लंबी दूरी के बसों के यात्रियों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने को निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: उपायुक्त गणेश कुमार ने जिले में पंचायत एवं ग्राम स्तर के कर्मियों को वैसे सभी व्यक्तियों जो अपनी आजीविका या अन्य कारणों से अन्य राज्यों में कार्यरत हैं या अन्य राज्यों से अपने घर लौट चुके हैं उसकी पहचान कर उनकी पूर्ण विवरणी के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

उपायुक्त ने इस संदर्भ में श्रम अधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों से पत्राचार कर जामताड़ा जिले के नागरिक/श्रमिक के झारखंड के अलावे अन्य राज्यों एवं देश यथा- दक्षिण अफ्रीका, सउदी अरब, आदि के वहां होने की आशंका जताते हुए कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के प्रादुर्भाव के कारण उनके वापस घर लौटने की पूर्ण संभावना है.

इस संदर्भ में यह बेहद महत्वपूर्ण है कि ऐसे व्यक्ति जो अन्य राज्यों अथवा देशों से अपने घर वापस आ रहे हैं उनके प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित हो एवं जिला सर्विलांस टीम के द्वारा उन्हें नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाये. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायी जाए.

Also Read This:- ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा: उपायुक्त 

इस आलोक में उपायुक्त ने सभी संबंधित को निर्देश दिया है कि वे पंचायत एवं ग्राम स्तर के कर्मियों की ही नहीं आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पंचायत सचिव आदि के सहयोग से वैसे सभी व्यक्तिय जो अपनी आजीविका या अन्य कारणों से अन्य राज्यों में कार्यरत हैं या अन्य राज्यों से अपने घर लौट चुके हैं उसकी पहचान कर उनकी पूर्ण विवरणी के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचा जा सके.

लंबी दूरी के बसों के यात्रियों की भी पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त, जामताड़ा ने जिले में परिचालित लंबी दूरी की बसें जिनका यात्रियों द्वारा उपयोग किया जाता है. नोवल कोरोना वायरस के प्रसार एवं संभावित प्रादुर्भाव को देखते हुए यह आवश्यक है कि लंबी दूरी की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध रहे ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार उनकी खोज की जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अफीम तस्कर गिरफ्तार

Next Post

एक माइनिंग चालान पर दो ट्रिप चलता है वाहन

Next Post
एक माइनिंग चालान पर दो ट्रिप चलता है वाहन

एक माइनिंग चालान पर दो ट्रिप चलता है वाहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d