BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी राहत शिविरों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

सभी धर्मों से संबंधित प्रशिक्षित काउंसलर व सामुदायिक समूह के नेताओं को शिविर का दौरा कराने का निर्देश

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
सभी राहत शिविरों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

सभी राहत शिविरों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में राहत शरण स्थलों-शिविरों में रखे गए प्रवासी मजदूरों के कल्याण के संबंध में दिये गए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में कोविड-19 से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए झारखंड सरकार को पत्र भेज कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है.

Also Read This: कोरोना ले रहा विकराल रूप, भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार, 331 की मौत

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि न्यायालय ने निर्देश दिया था कि देश भर में राहत शिविरों व शरण स्थलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था के अलावा पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. इसके अलावा, सभी धर्मों से संबंधित प्रशिक्षित काउंसलर और या सामुदायिक समूह के नेताओं को राहत शिविरों-शरण स्थलों का दौरा करना चाहिए और प्रवासियों को होने वाली किसी भी तकलीफ से निपटना चाहिए.

न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की कि पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा प्रवासियों की चिंता और भय को समझा जाना चाहिए, और उन्हें प्रवासियों के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए. इसके साथ ही राज्य सरकारों-संघ शासित प्रदेशों को प्रवासियों की कल्याणकारी गतिविधियों की निगरानी के लिए पुलिस के साथ-साथ स्वयंसेवकों को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए.

Also Read This: 18 घंटे बाद हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में दफनाया गया कोरोना मरीज का शव

गृह मंत्रालय ने अपने परिपत्र में सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों को दोहराया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रवासियों के बीच मनोवैज्ञानिक मुद्दों से निपटने के लिए राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम जन औषधि केंद्र से लॉकडाउन में मिली बड़ी राहत

Next Post

विदेशी सैलानियों ने किया लॉक डाउन का उल्लंघन, पुलिस ने 500 बार सॉरी लिखवा कर दी सजा

Next Post
विदेशी सैलानियों ने किया लॉक डाउन का उल्लंघन, पुलिस ने 500 बार सॉरी लिखवा कर दी सजा

विदेशी सैलानियों ने किया लॉक डाउन का उल्लंघन, पुलिस ने 500 बार सॉरी लिखवा कर दी सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d