BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन वार्ड से छह लोगों के गायब होने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in Uncategorized
क्वारंटाइन वार्ड से छह लोगों के गायब होने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

क्वारंटाइन वार्ड से छह लोगों के गायब होने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: गढ़वा जिले के नगरउंटारी अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने बंशीधर नगर के चितविश्राम पंचायत के पंचायत भवन में बने क्वारंटाईन वार्ड का निरीक्षण किया. उन्होंने वार्ड में रखे गये छह लोगों के गायब होने पर नाराजगी प्रकट करते हुये बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई.

नारायण ने बीडीओ को अविलंब मुखिया का वित्तीय पावर सीज करते हुये मुखिया समेत सभी बाहर से आये लोगों व कर्मियों पर एफआईआर करने का निर्देश दिया. चितविश्राम पंचायत के पंचायत भवन में बने क्वारंटाईन वार्ड में गत दिनों बाहर से आये आधा दर्जन लोगों को रखा गया था.

एसडीओ कमलेश्वर नारायण चितविश्राम पंचायत के पंचायत भवन में बने क्वारंटाईन वार्ड में रखे गए लोगों का हाल जानने के लिये पंचायत भवन पहुंचे थे. वार्ड में कोई नहीं मिला, वार्ड में ताला लटका हुआ था. यहां तक कि उनकी निगरानी के लिये प्रतिनियुक्त किये गये कर्मी भी गायब थे. लोगों के गायब होने एवं वार्ड में तालाबंद होने से भड़क गये और उन्होंने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई.

एसडीओ ने कहा कि कोरोना से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. झारखंड में भी कोरोना के मरीज पाये जाने से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन यहां के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि कोरोना संकट को हल्के में ले रहे हैं.

क्वारंटाईन वार्ड में रखे गये लोगों की निगरानी नहीं हो पा रही है. पूरा मजाक बना कर रखा गया है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बीडीओ को तत्काल प्रभाव से मुखिया मुश्ताक अहमद शेख का वित्तीय पावर सीज करते हुये मुखिया समेत सभी मरीजों व कर्मियों पर एफआईआर करने का निर्देश दिया.

एसडीओ ने कहा कि क्वारंटाईन से लोगों का गायब होना प्रतिनिधियों एवं कर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसडीओ ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करते हुये अपने अपने घरों में रहने की अपील की.

नारायण ने कहा कि बेवजह रोड पर घूमते पाये जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यद्यपि बाद में मुखिया ने सभी को गांव से पकड़कर प्रशासन को सौंप दिया. इसके बाद सभी को घर से दूर क्वारंटाईन सेंटर में नजरबंद कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरोग्य भारती के जिला संयोजक पर फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर FIR

Next Post

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पुत्र को भेजा गया आइसोलेशन सेंटर

Next Post
मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पुत्र को भेजा गया आइसोलेशन सेंटर

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पुत्र को भेजा गया आइसोलेशन सेंटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d