BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनएचएआई के कार्यां की समीक्षा, परियोजनाओं को ससमय पूरा करने और सड़क निर्माण कार्यां में तेजी लाने का निर्देश

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
धर्मगुरु बंधन तिग्गा और पत्रकार रविप्रकाश को सीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता
Share on FacebookShare on Twitter


रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं राष्ट्रीय उच्च पथ की परियोजनाओं की समीक्षा हुई. मुख्यमंत्री के समक्ष सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार ने राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों के संबंध में प्रस्तुति दी. बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पूर्ण परियोजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा डीपीआर के अंतर्गत आने वाले योजनाओं की जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए एवं डीपीआर स्टेज में जो कार्य हैं उन्हें शीघ्र पूरा कर निविदा की प्रक्रिया को 6 महीने के अंदर पूर्ण किया जाए ताकि इन योजनाओं में कार्य प्रारंभ हो सके. एनएच की वैसे ही सड़कें जो पथ निर्माण विभाग के अधीन हैं उनकी मरम्मत एवं निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को दिया. मुख्यमंत्री ने ज्यादा से ज्यादा डीपीआर तैयार कर स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजे जाने का निर्देश भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पथ निर्माण विभाग से संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

बैठक में बताया गया कि रा.रा.संख्या 75 के कुरू से विंढमगंज (झारखंड/यूपी सीमा) तक के सड़क के मरम्मतिकरण हेतु 52 करोड़ रुपये की स्वीकृति भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा दी गई है. रा.रा. संख्या 31 के कोडरमा से मेघातरी तक के सड़क के मरम्मतिकरण हेतु 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा दी गई है.

इन पांच कॉरिडोर की जानकारी बैठक में रखी गई

भारतमाला परियोजना अंतर्गत रायपुर धनबाद इकनॉमिक कॉरिडोर, भारतमाला परियोजना अंतर्गत संबलपुर रांची इकनॉमिक कॉरिडोर, भारतमाला परियोजना अंतर्गत वाराणसी रांची इकोनामिक कॉरिडोर, भारतमाला परियोजना अंतर्गत रांची पारादीप इकोनामिक कॉरिडोर और भारतमाला परियोजना अंतर्गत बख्तियारपुर ओरमांझी इकोनामिक कॉरिडोर.

सड़क निर्माण कार्य में एलीफेंट कोरिडोर का भी रखें ध्यान

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि राज्य में बहुत ऐसे क्षेत्र है जो एलीफेंट कॉरिडोर के रूप में चिन्हित है. एलिफेंट कॉरिडोर को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य वनों से आच्छादित राज्य है. यहां पर जीव जंतुओं के लिए अनुकूल वातावरण है. हमसभी को इन सभी चीजों को देखते हुए आगे बढ़ना है.

सभी सड़कों के किनारे वृक्षारोपण करें

मुख्यमंत्री ने एनएचएआई एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में जितने भी सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं वैसे सड़कों में वृक्षारोपण अवश्य करें. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, महावीर सिंह सदस्य तकनीकी (एनएचएआई), एस के मिश्रा सीजीएम तकनीकी सह रीजनल ऑफिसर (एनएचएआई) सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार ने बढ़ाई ड्राइविंग लाइसेंस समेत वाहन के जरूरी डॉक्यूमेंट्स की वैधता, जानिये नई तारीख

Next Post

दस कोरोना वारियर्स एएनएम के बीच इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का वितरण

Next Post
दस कोरोना वारियर्स एएनएम के बीच इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का वितरण

दस कोरोना वारियर्स एएनएम के बीच इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d