BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर का डीपीआर 10 दिन में जमा करने का निर्देशः नगर विकास सचिव 

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in Uncategorized
रांची आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर का डीपीआर 10 दिन में जमा करने का निर्देशः नगर विकास सचिव 

रांची आईएसबीटी और ट्रांसपोर्ट नगर का डीपीआर 10 दिन में जमा करने का निर्देशः नगर विकास सचिव 

Share on FacebookShare on Twitter

डीपीआर मिलने के बाद ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी

रांचीः  नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने रांची अंतरराज्यीय बस स्टैंड और ट्रांसपोर्ट नगर के डीपीआर को 10 दिन के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान नगर विकास सचिव ने यह निर्देश डीपीआर बनाने वाली एजेंसी आइडेक को दिया . कहा कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड के भवनों को अलग अलग नहीं रखा जाए . साथ ही हरियाली पर  विशेष ध्यान दिया जाए. डीपीआर बनने के बाद संबंधित नगर निकायों के बोर्ड की बैठक में उसे रखा जाए और बोर्ड से पास भी कराया जाए . स्थानीय नगर निकाय ही अंतरराज्यीय बस स्टैंड और ट्रांसपोर्ट नगर का संचालन भविष्य में करेंगी.  आइडेक कंपनी को निर्देश दिया कि डॉरमेट्री की जगह एक रूम का  ब्लॉक बना दिया जाए जिसमें यात्री और आम लोग ठहर सकें . इसके अलावा प्रतीक्षालय पूर्ण रूप से  केंद्रित वातानुकूलित होना चाहिए. आइडेक एजेंसी द्वारा अंतरराज्यीय बस स्टैंड और ट्रांसपोर्ट नगर के प्रस्तावित प्रारूप का प्रस्तुतीकरण भी किया गया .

अंतरराज्यीय बस स्टैंड खादगढ़ा

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के रिक्त 15 एकड़ भूमि पर अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनेगा . जिसमें जी प्लस 5 अथवा 6 मंजिला भवन बनेगा . खादगढ़ा में 34 बस बे,   54 बसों का पार्किंग स्थल , कमर्शियल मॉल , थ्री स्टार होटल,  मल्टीप्लेक्स और 681 अन्य वाहनों के लिए पार्किंग का प्रावधान भी किया गया जाएगा . खादगढ़ा बस स्टैंड के निर्माण पर 144 करोड़ रुपए प्रस्तावित है .

अंतरराज्यीय बस स्टैंड दुबलिया

अंतर राज्यीय बस स्टैंड दुबलिया में बनेगा. यहां 54 बसों के लिए बस बे, 190 बसों की आइडियल पार्किंग और टर्मिनल ब्लॉक में 477 कार के पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी . यहां मल्टीप्लेक्स , फूड कोर्ट , होटल और एकल रूम के साथ कमर्शियल सुविधा वाले दुकान भी रहेंगे. यहां केंद्रित वातानुकूलित प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा .दुबलिया में 38 एकड़ भूमि पर आईएसबीटी बनेगा . इस परियोजना पर 275 करोड़ रुपए खर्च प्रस्तावित हैं .

ट्रांसपोर्ट नगर सुकरहुटू

रांची के सुकरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण  कराया जाएगा. यह जी प्लस टू मंजिला होगा . यहां पर ढाबा, वेब्रिज, वेयरहाउस , कोल्ड स्टोरेज , पुलिस स्टेशन,  रिटेल शॉप और डॉरमेट्री भी बनाए जाएंगे.  40 एकड़ भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा.  इसके निर्माण में 220 करोड रुपए खर्च आएंगे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपति 30 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित 

Next Post

सलमान करेंगे बिग-बॉस की ‘सितारों वाली एक्सप्रेस’ को लॉन्च

Next Post
सलमान करेंगे बिग-बॉस की ‘सितारों वाली एक्सप्रेस’ को लॉन्च

सलमान करेंगे बिग-बॉस की ‘सितारों वाली एक्सप्रेस’ को लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d