BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में खुफिया एजेंसियां अलर्ट हर किसी पर है नजर

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
UP में खुफिया एजेंसियां अलर्ट हर किसी पर है नजर
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊः दिल्ली में हुए हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया. ये अलर्ट जुमे कि नमाज को लेकर जारी हुआ है, आज शुक्रवार को जुमे की नमाज है. दिल्ली हिंसा की आग यूपी तक ना पहुंचे इसके लिए यूपी में खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

हर तरफ कड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर यूपी पुलिस की पैनी नजर है.  बता दें दिल्ली में भड़की हिंसा ने अब तक 38 लोगों की जान ले ली है.  ऐसे में अलीगढ़ में पहले से ही सीएए को लेकर हो रहे बवाल को शांत करना पुलिस के लिए एक चुनौती भी है.

अलीगढ़ में बीती 23 फरवरी को हुए उपद्रव के बाद जुमे की पहली नमाज शुक्रवार दोपहर में पढ़ी जाएगी. इस नमाज को अमन चैन से कायम कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है. रेड अलर्ट स्कीम लागू कर 4000 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का भारीभरकम फोर्स लगाया गया है.

वहीं मेरठ जोन में हाई अलर्ट घोषित किया गया है.  आज जुमे की नमाज को देखते हुए जिले को 11 जोन, 31 सेक्टरों और 62 सब सेक्टरों में बांटकर आरएएफ, पीएसी और पुलिस की तैनाती की गई है. सभी जोन और सेक्टरों में एडिशनल एसपी, सीओ और मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ तैनात रहेंगे.

पुलिस कोई अप्रिय घटना की रिस्क नहीं लेना चाहती है. बिजनौर में भी खुफिया विभाग की रिपोर्ट में हिंसा फैलाने की साजिश सामने आई है. जिसके चलते जिला हाई अलर्ट पर आ गया है. जुमे की नमाज पर पुलिस का पहरा रहेगा.

जिले के पांच शहर बिजनौर, चांदपुर, नहटौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर अतिसंवेदनशील हैं. जबकि जिला संवेदनशील है. जिले में फिर से माहौल खराब करने की साजिश का इनपुट मिलने के बाद पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं.

इतना ही नहीं सभी जिलों के अफसरों को चौकन्ना कर दिया गया है. संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. डीजीपी मुख्यालय ने पहले से ही शुक्रवार तक के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों में कैंप करने को कहा है.

इसमें बुलंदशहर में आईजी ज्योति नारायण, मुरादाबाद में एडीजी बरेली अविनाश चंद्रा, रामपुर में एडीजी पीएसी राम कुमार, बिजनौर में डीआईजी एसआईटी जे रविंदर गौड़, अलीगढ़ में एडीजी आगरा अजय आनंद, मुजफ्फरनगर में आईजी पीटीएस मेरठ लक्ष्मी सिंह और फिरोजाबाद में आईजी रेलवे विजय प्रकाश कैंप कर रहे हैं.

यूपी के संवेदनशील इलाकों में कहीं भी भीड़ एकत्र नहीं होने देने के आदेश हैं. बिना अनुमति के जुलूस, धरना प्रदर्शनों पर रोक रहेगी. संदिग्धों पर पुलिस नजर रख रही है. 200 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए गए हैं एवं 350 लोगों पर पुलिस की नजर है.

जिन लोगों पर माहौल खराब करने का शक है, जिले में ऐसे लोगों को पुलिस ने रेड कार्ड थमा दिए हैं. यदि किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश तो पुलिस सख्ती से निपटेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेट स्पीच पर HC ने सरकार से मांगा जवाब

Next Post

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे रांची, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

Next Post
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे रांची, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे रांची, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d