BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर में चलाया गया सघन मास्क चेकिंग अभियान

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
शहर में चलाया गया सघन मास्क चेकिंग अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर के उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के टॉवर चौक, आजाद चौक, मीना बाजार, लक्ष्मी मार्केट, फव्वारा चौक, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों मे सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दरम्यान कई लोग मास्क नहीं पहने हुए पाये गए. तत्काल उन्हें मास्क प्रदान करते हुए घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से मास्क पहनने की हिदायत दी गयी.

चेकिंग अभियान में प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर फिलब्यूस बारला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर विकास चन्द्र श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवघर जितेन्द्र कुमार, अंचलाधिकारी, मोहनपुर प्रीतिलता किस्कू एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

इस दरम्यान जिला परिहवन पदाधिकारी फिलब्यूस बारला ने कोरोना गाईडलाईन के अनुसार लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के साथ-साथ मास्क पहनने के संबंध में भी हिदायत किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने दुकानदारों से रास्ते को इनक्रॉचमेंट न करने की हिदायत दी.

चेंकिंग के दौरान कई दुकानदार भी बिना मास्क पहने हुए नहीं पाये गये. इस पर दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा गया कि वे स्वयं मास्क पहने एवं दुकान के कर्मियों को भी मास्क पहनने के लिए कहें और किसी भी ऐसे ग्राहक को दुकान में प्रवेश न दें, जो मास्क न पहने हुए हों, सोशल डिस्टेंसिंग का न पालन करते हों. दुकानदारों को दुकानों में हैण्ड सैनिटाईजर आदि रखने के लिए भी स्पष्ट रूप से निदेशित किया गया, ताकि दुकान में आने वाले ग्राहकों को प्रवेश से पहले हैण्ड सैनिटाईज कराया जा सके.

चेकिंग अभियान के दरम्यान प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वर्तमान स्थिति में सुरक्षात्मक उपायों को अपनाना सबसे बेहतर है. अभी मास्क और स्वच्छता को हीं दवाई समझें क्योंकि इसका अब तक न तो कोई टीका बन पाया है और न हीं कोई दवा आ पायी है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री सर का स्पष्ट आदेश है कि लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटें और लोगों को मास्क पहनने आदि के प्रति जागरूक करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 करोड़ के तीन छात्रावास भवन 8 सालों से पड़ा है अधूरा…

Next Post

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Next Post
अनियंत्रित होकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d