रांची:- पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी शिव कुमार प्रसाद द्वारा आज अंतर रेलवे सेफ्टी ऑडिट के तहत रांची रेल मंडल का सेफ्टी ऑडिट किया गया द्य इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन एम एम पंडित एवं शाखा अधिकारी तथा पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता (ट्रेक्शन) अमरेश कुमार, मुख्य रोलिंग स्टॉक अभियंता (कोचिंग) अतुल प्रियदर्शी, मुख्य सिग्नल अभियंता एम के श्रीवास्तव मुख्य विद्युत अभियंता वित्तरण श्री आर पी भारती, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (विद्युत) पी के सक्सेना एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी के सचीव आर के श्रीवास्तव उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने सर्वप्रथम प्रातः 10ः00 बजे रांची रेलवे स्टेशन के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग तथा रांची यार्ड के पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग का निरीक्षण किया इसके पश्चात हटिया रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग डिपो, सिक लाइन, पिट लाइन, दुर्घटना राहत चिकित्सा यान का विस्तृत निरीक्षण किया तथा दुर्घटना राहत चिकित्सा यान में उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों का निरीक्षण किया . कोचिंग डिपो में निरीक्षण के पश्चात प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया . इसके उपरांत हटिया – बलसिरिंग स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या भ्ठ- 1 का विस्तृत निरीक्षण किया .
निरीक्षण के पश्चात सभी अधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज अम्बष्ठ एवं अन्य शाखा अधिकारियों के साथ मंडल कार्यालय सभाकक्ष में बैठक की एवं संरक्षा पर विस्तृत चर्चा की प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि रेल परिचालन में संरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहें द्य रांची रेल मंडल पर संरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा संतुष्टि व्यक्त की एवं जहां सुधार की आवश्यकता है वहां सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए .
निरीक्षण के दौरान रांची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रेक्शन) ए आर दास, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री पंकज कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री एस उरांव, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) कुलदीप कुमार एवं अन्य शाखा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे .

