BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंटरकॉन्टिनेंटल कप : आज सीरिया से भिड़ेगी भारतीय टीम

by bnnbharat.com
July 16, 2019
in Uncategorized
इंटरकॉन्टिनेंटल कप : आज सीरिया से भिड़ेगी भारतीय टीम

Intercontinental Cup: Indian team to face Syria today

Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद : भारतीय फुटबाल टीम इंटरकॉन्टिनेंटल कप में तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में यहां द ऐरना ट्रांसटेडिया में सीरिया का सामना करेगी. पहले दो मैचों में करारी शिकस्त झेलने के बाद मेजबान टीम का फाइनल में पहुंचा लगभग नामुमकिन है. भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि तजाकिस्तान को अपने अगले मैच में हार मिले और वह सीरिया को कम से कम छह गोल के अंतर से मात दे.

हालांकि, अपने दूसरे मैच में तजाकिस्तान के खिलाफ हार झेलने वाली सीरिया के पास फाइनल में पहुंचने का आसान मौका है. अगर कोरिया की टीम एक अन्य मैच में तजाकिस्तान को हरा देती है तो सीरिया सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी नहीं तो उसे भारत को मात देनी होगी और गोल अंतर भी अहम होगा.

Also Read This : सदर अस्पताल में दूसरी बार पुनः बच्ची को जन्म देने वाली महिला को ढोल बाजो से स्वागत किया गया

मेजबान टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने इस टूर्नामेंट में भी प्रयोग किए हैं, लेकिन उससे टीम को नुकसान ही हुआ है. पहले दो मैचों में कोच ने अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन नतीजों में कोई बदलाव नहीं आया.

भारत का डिफेंस उसकी सबसे बड़ी कमजोरी रहा है. थाईलैंड में हुए किंग्स कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले आदिल खान इस प्रतियोगिता में अब तक विफल रहे हैं. अनुभवी संदेश झिंगन पिछले मैच में चोटिल हो गए थे जिसने मेजबान टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

फीफा रैकिंग में 85वें पायदान पर काबिज सीरिया के खिलाफ युवा मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा की वापसी हो सकती है. पिछले मैच में वह नहीं खेले थे जिस कारण टीम मिडफील्ड में कमजोर नजर आई. स्टीमाक अनुभवी डिफेंडर अनस इडाथेडिका को भी खिला सकते हैं.

पिछले मैच में गोलकीपर अमरिंदर सिंह का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था इसलिए सीरिया के खिलाफ गुरप्रीत सिंह संधू की वापसी की पूरी उम्मीद है. कप्तान सुनील छेत्री तीसरे मैच में भी गोल करने के क्रम को जारी रखना चाहेंगे.

दूसरी ओर, इस साल हुए एएफसी एशियन कप में केवल एक अंक हासिल करने वाली सीरिया की टीम ने भारत के खिलाफ अब तक कुल पांच मैच खेले हैं जिनमें उसे दो में जीत और तीन में हार झेलनी पड़ी है.

हालांकि, भारत के मौजूदा फॉर्म और रैंकिंग को देखते हुए मेहमान टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. कोरिया के खिलाफ दो गोल करने वाले 24 वर्षीय मिडफील्डर मोहम्मद अल्मारमोउर से टीम को अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुरुग्राम के होटल से 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

Next Post

पाकिस्तान एयरस्पेस में बाहरी विमानों के एंट्री पर लगे बैन को हटाया

Next Post
पाकिस्तान एयरस्पेस में बाहरी विमानों के एंट्री पर लगे बैन को हटाया

पाकिस्तान एयरस्पेस में बाहरी विमानों के एंट्री पर लगे बैन को हटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d