नई दिल्ली:- भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने बचत खातों पर ब्याज घटाने की घोषणा की है. ये आदेश कम अवधि के बचत खातों पर लागू होंगे. नए आदेश के मुताबिक अब सालाना 4% ब्याज की जगह 3.5% की दर से ही ब्याज मिलेगा. इस बारे में वित्त मंत्रालय ने नोट जारी किया है. इस घोषणा का असर पीपीएफ बचत खातों, किसान बचत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के खाता धारकों पर भी पड़ेगा. सरकार ने इसकी भी ब्याज दरें घटा दी हैं.सरकार के आदेश के मुताबिक अब वरिष्ठ नागरिकों को भी उनके जमा के बदले मिलने वाले ब्याज में कटौती की गई है.पहले 7.4 फीसदी की दर से उन्हें ब्याज मिलता था, तो अब 6.5 की दर से ब्याज मिलेगा.

सुकन्या समृद्धि खाता धारकों को भी नुकसान
सरकार ने सुकन्या योजना के तहत ऊंची ब्याज दर की घोषणा की थी. अब तक सुकन्या समृद्धि खाता धारकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था, जो सालाना था. लेकिन अब ये ब्याज दर भी घटकर 6.9 % रह गई है.

