BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार में दिख रही अंतरकलह, कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब दे मुख्यमंत्री- भाजपा

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in Uncategorized
सरकार में दिख रही अंतरकलह, कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब दे मुख्यमंत्री- भाजपा

सरकार में दिख रही अंतरकलह, कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब दे मुख्यमंत्री- भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें कोरोना संक्रमण से निपटने पर कम ध्यान देकर अपने विधायकों को समेटने में ध्यान लगाना चाहिए. जब पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हो रहा है, तब उस समय कांग्रेस की यह सोच हेमंत सरकार की आपसी खींचतान को प्रदर्शित करता है. प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार की सच्चाइयों को उजागर किया है. विधायक इरफान अंसारी ने सरकार गिर जाने, विधायकों के टूट जाने की बात कहके यह स्पष्ट कर दिया कि सात महीने में सत्ताधारी गठबंधन में अविश्वास और असंतोष कितना गहरा हो गया है. जिस जेपीएससी की परीक्षा का रिजल्ट निकाल कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है उसी की परीक्षा में इरफान अंसारी ने बड़े घोटाले की बात करते उसे रद्द करने की मांग की है. प्रतुल ने कहा कि इरफान ने कहा है की जनता यह मानती है उनके जैसे एमबीबीएस,एमडी डॉक्टर के रहने के बावजूद मुख्यमंत्री ने एक मैट्रिक पास व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री बना कर गलती की है.

प्रतुल ने कहा की इस सरकार का अंतरकलह स्पष्ट दिखता है. मंत्री जगन्नाथ महतो ने दीदी किचन और आंगनबाड़ी केंद्र में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. आईपीएस ऑफिसर की ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कांग्रेस के मंत्रियों ने भी अपना विरोध प्रकट किया था. जो सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पाती है वह प्रदेश की जनता के साथ कभी भी न्याय नही कर पाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंडो जीआई स्टैपलर डिवाइस से एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर का सफल ऑपरेशन

Next Post

लॉकडाउन पर शहर की हां और ग्रामीणों की ना

Next Post
लॉकडाउन पर शहर की हां और ग्रामीणों की ना

लॉकडाउन पर शहर की हां और ग्रामीणों की ना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d