BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मॉर्निंग वॉक पर निकले अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in Uncategorized
मॉर्निंग वॉक पर निकले अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

मॉर्निंग वॉक पर निकले अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही हमलावरों की तलाश में जुटी है.

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रंजीत बच्चन फिलहाल हजरतगंज के ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे. वह समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया करते थे. मौके पर पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी मौजूद हैं.

यह घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है. रंजीत बच्चन अपने एक दोस्त आशीष श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जब वह ग्लोब पार्क से निकल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी.

इस वारदात में उनके दोस्त आशीष भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस तफ्तीश में जुटी है.

बता दें कि पिछले साल हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. अब रंजीत बच्चन की हत्या से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू ने दिया नया नारा-“2020 नीतीश फिनिश“

Next Post

रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी के चुनावी सभा को किया संबोधित

Next Post
रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी के चुनावी सभा को किया संबोधित

रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी के चुनावी सभा को किया संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d