BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इंडिया कैंप के लिए बेंगलुरु रवाना

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इंडिया कैंप के लिए बेंगलुरु रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

हॉकी सिंमडेगा के पदाधिकारियों ने निजी वाहन से रांची एयरपोर्ट तक दोनों को पंहुचाया

रांची: भारतीय जूनियर महिला हॉकी कैंप में सिमडेगा जिला झारखंड की तीन खिलाड़ी संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और सुषमा कुमारी है पर कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 से इंडिया कैंप बंद था और दो खिलाड़ी संगीता और ब्यूटी अपने घर में जबकि सुषमा कुमारी  सीआरपीएफ के कैंप में है.

चूंकि ब्यूटी और संगीता दोनों ही खिलाड़ी झारखंड सरकार के रांची स्थित एकलब्य हॉकी सेंटर रांची की प्रशिकक्षु है, परन्तु पिछले 7 माह से उनका होस्टल भी बंद हो जाने के कारण उनको घर में ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ा.

दोनों ही खिलाड़ी की पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है. इस लिए घर में इन्हें पौस्टिक आहार नहीं मिल पा रहा था, ये घर में अपने एवं गांव के अन्य लोगों के खेतों में धान रोपनी वैगरह कर रही थी. जिससे वे अंडर वेट होती जा रही थी और जिससे उनका खेल भी प्रभावित हो रहा था.

सूचना प्राप्त होने पर हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी और कमलेव्सर मांझी इनके घर पहुंचकर इनकी स्थिति से वाकिफ होते हुए दोनों खिलाड़ियों को जिला प्रशासन से परमिशन लेकर अपने खर्च से जिला मुख्यालय में रहकर पौष्टिक आहार एवं ट्रेनिंग की सुविधा मुहैया कराई, जिससे इनमें कुछ सुधार हुआ.

इधर, हॉकी इंडिया ने 05 अक्टूबर से संगीता, सुषमा एवं ब्यूटी सहित भारत के कुल 26 जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों को विशेष कैंप के लिए आमंत्रित किया है. इसी कैंप में आज सामिल होंने के लिये दोनों खिलाड़ी बैंगलोर रवाना हुई.

इससे पूर्व दोनों खिलाड़ियो का कोरोना टेस्ट भी कराया गया. बस में कोरोना के खतरे के मद्देनजर हॉकी सिमडेगा के संयुक्त सचिव कमलेव्सर मांझी ने दोनों ही खिलाड़ियों को निजी वाहन से रांची एयरपोर्ट तक छोड़ने गए.

हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी, एस एस बालिका हॉकी सेंटर की कोच प्रतिमा बरवा एवं अन्य खिलाड़ियो ने खुशी-खुशी दोनों ही खिलाड़ियों को सिमडेगा से विदा किया. अब दोनों खिलाड़ी बेंगलौर में कुछ दिन क्वारंटाइन होने के बाद पूरी टीम के साथ पुनः मैच खेलते हुए नजर आयेंगे. दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि अब हमलोंग पुनः खेल पाएंगे.

साथ ही कहा कि इंडिया कैंप में शामिल झारखंड की फुटबॉल खिलाड़ियों को तो सरकार रांची में विशेष कैंप लगाकर सारी सुविधाये दे रही है पर झारखंड के नस-नस में बसने वाले झारखंडी खेल हॉकी के खिलाड़ियों को किस परिस्थिति में जीवन यापन कर रही है, इसकी सुधि तक नहीं ली. हॉकी सिमडेगा ने हमें मुश्किल हालात में सहयोग किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Election 2020: दल-बदल करने वाले छत्रप बिगाड़ेंगे गठबंधनों का खेल

Next Post

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

Next Post
निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d