BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

17 से 19 जनवरी तक आदिवासी दर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार रांची में

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in Uncategorized
17 से 19 जनवरी तक आदिवासी दर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार रांची में

17 से 19 जनवरी तक आदिवासी दर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार रांची में

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड का जनजातीय कल्याण एवं शोध संस्थान आदिवासी दर्शन पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है. यह कार्यक्रम 17 से 19 जनवरी तक रांची के ऑड्रे हाउस में होगा. आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में जनजातीय कल्याण और शोध संस्थान के निर्देशक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे, जबकि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी. 19 जनवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा होंगे. संस्थान के निर्देशक ने यह भी बताया कि आदिवासी दर्शन पर यह दुनिया का पहला सेमिनार होगा, जिसमे भारत के कई राज्यों के अलावा आदिवासी कला-संस्कृति और साहित्य से जुड़े दुनिया के कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे.

अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में पहले दिन विभिन्न जनजातीय भाषाओं मुंडा, संथाल, हो, खोरठा और भूमिज पर देश-विदेश से आये जनजातीय विद्वान शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे. उसी दिन दूसरे सत्र में उत्तरपूर्व की ट्राइबल जातियों की उत्पति और विकास को लेकर शोध प्रस्तुत किये जाएंगे. 18 जनवरी को दूसरे दिन चार विभिन्न जनजातीय समुदायों की धार्मिक मान्यताओं, संस्कृति और परंपराओं के बारे में चार अलग-अलग सत्रों में जिक्र किया जाएगा. सम्मेलन के अंतिम दिन 19 जनवरी को समापन समारोह में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश

Next Post

साइबेरियन प्रवासी पक्षियों के आने से पर्यटकों में खुशी

Next Post
साइबेरियन प्रवासी पक्षियों के आने से पर्यटकों में खुशी

साइबेरियन प्रवासी पक्षियों के आने से पर्यटकों में खुशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d