BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी बूथों पर महिलाओं के लिए विशेष कैंप

by bnnbharat.com
March 7, 2021
in समाचार
महिला दिवस पर विशेष शपथ ग्रहण
Share on FacebookShare on Twitter


रांची रेलवे स्टेशन की सभी जिम्मेवारी महिला कर्मी संभालेंगी, रांची – लोहरदगा के बीच ट्रेन का परिचालन भी महिलाओं के जिम्मे

रांची. 8मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाये जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य स्त्री-पुरुष समानता स्थापित करना, महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और जीवन के हर क्षेत्र में उनका महत्व स्थापित करना है. यह दिवस महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ ही आम महिलाओं के साहस और संकल्प को भी उजागर करता है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है- महिला नेतृत्वः कोरोनाकाल में समानता की ओर.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रांची समेत राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर कल विभिन्न जिलों के बूथों पर विशेष कैंप का भी आयोजन किया जाएगा. 8 मार्च को रांची के 2771 बूथों पर महिला विशेष मतदाता कैंप का आयोजन होगा. जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म- 6, नाम, उम्र, फोटो आदि में अशुद्धि को शुद्ध करने के लिए फॉर्म-8 साक्ष्यों के साथ निर्धारित समय पर अपने बूथ में जाकर दें.
महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन को महिला कर्मी पूरी तरह संभालेंगी. 8 मार्च को रेलवे ने पहली बार रांची रेलवे स्टेशन के संचालन का जिम्मा महिला रेल कर्मियों को देने का निर्णय लिया है. ऐसा पहली बार होने जा रहा है. इसमें ट्रेन ऑपरेशन से लेकर स्टेशन पर टिकट काउंटर, सुरक्षा, सफाई कर्मी, टिकट चेकिंग सारी जगह महिलाओं को ड्यूटी पर लगाया जाएगा. वहीं सोमवार को रांची-लोहरदगा के बीच ट्रेन का परिचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा. ट्रेन ड्राइवर से लेकर गार्ड और टीटी के साथ ट्रेन में सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी. इसके लिए डीआरएम ने आदेश जारी कर दिया है. वहीं महिला दिवस पर विभिन्न जिलों में सेमिनार, गोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.

मां की पुण्यतिथि पर हुई घोषणा, जेके इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन फ्री
रांची.सफलता आपके प्रयास से, सफलता आपके आशीर्वाद से. यदि आप ना होते तो हम सफल नहीं होते, यदि आप ना होते तो हम अपना कर्म नहीं करते. यदि आप ना होते शिक्षा के क्षेत्र में विकास ना होता. जेके इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ कंपनी आप सभी का आभारी है जिन्होंने इतने कम वर्षों में हमें शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम स्थापित करने के लिए मौका दिया, बल्कि एक नया आयाम गढ़ने का साहस भी दिया.
4 अप्रैल 2010 स्वर्गीय चंपा देवी की पुण्यतिथि है. मां के आशीर्वाद से जेके ग्रुप ऑफ कंपनी उनकी याद में 4 अप्रैल 2017 से जेके ग्रुप ऑफ कंपनी का फाउंडेशन किया गया. फाउंडेशन के बाद जेके ग्रुप ऑफ कंपनी ने रांची में जेके इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की. आज जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के कई ब्रांचेस रांची, पटना, सासाराम, नगड़ी आदि में खुल चुके हैं. इन ब्रांच में हम ना सिर्फ छात्रों को बौद्धिक व किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उनके शारीरिक क्षमता का विकास हो ऐसे में हम उन्हें शारीरिक एजुकेशन भी प्रदान करने की क्षमता रखते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में दर्दनाक हादसाः गांव के तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Next Post

रूपेश की पत्नी ने सीएम नीतीश से की हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग

Next Post
नीतीश सरकार का तुगलकी फरमान,  हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

रूपेश की पत्नी ने सीएम नीतीश से की हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d