सरैया प्रखंड के रामकृष्ण दुबियाही पंचायत के नया टोला गांव में पहली योग दिवस मनाया गया. युवाओं को प्रेरित करते हुए ,
ई0 शशि रंजन कुमार ने बताया कि पहली बार योग दिवस मनाते हुये, युवा काफी खुश हैं.
ई0 शशि रंजन कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के समय गांव में ही रह गया था और यहां बच्चों और युवाओ के आग्रह पर इन्हें तरह-तरह के शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया गया हैं. मानसिक समृद्धि और विकास के लिए योग का उपयोग कैसे हो यह जानकारी भी दी. यहां के युवा भी काफी अनुशासित हैं और तुरंत बातों को समझते भी हैं .
डिजिटल माध्यम से योग का प्रशिक्षण लॉकडाउन के समय से ही युवाओं को दी जा रही है. आज 21 जून को गाँव मे पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया गया. गांव के युवा नीतीश कुमार ,प्रिंस कुमार बताते हैं कि शशि रंजन भैया के आने से हम सबों को अपने पढ़ाई में आगे कैरियर कहां-कहां बनाना है और किस तरह स्वरोजगार मे आत्मनिर्भर बनना है ,इसकी जानकारी प्राप्त होते रही है साथ ही डिजिटल माध्यम से भी कई तरह के ज्ञानवर्धक बातें बताई जा रही हैं, मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण किशोर सिंह ने इस इस प्रयास की सराहना की और बच्चों को प्रत्येक दिन योग का करते रहने की बात कही.

