नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. वहीं इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि दिल्ली के तीनों मुख्य बॉर्डरों पर 2 फरवरी रात 11 बजे तक अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी. दिल्ली के जिन बॉर्डरों पर इंटरनेट बंद किया गया है वो हैं गाजीपुर (Ghazipur border), सिंघू (Singhu Border) और टिकरी बॉर्डर (Tikri Border).
इससे पहले सरकार ने 1 फरवरी तक सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमा पर इंटरनेट सेवा अस्थाई रूप से बाधित की थी. अब सरकार ने इस बैन की समय सीमा को बढ़ाकर 2 फरवरी रात 11 बजे तक कर दिया है.

